Advertisment

Karnataka Assembly Election 2023 Live Updates: कर्नाटक चुनाव में हुआ इतने प्रतिशत मतदान, जानिए कौन जीतेगा कर्नाटक का रण

Karnataka Assembly Election 2023 Live Updates: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया...

author-image
Bansal news
Karnataka Assembly Election 2023 Live Updates: कर्नाटक चुनाव में हुआ इतने प्रतिशत मतदान, जानिए कौन जीतेगा कर्नाटक का रण

Karnataka Assembly Election 2023 Live Updates: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और पांच बजे तक करीब 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक अब तक, रामनगर में सबसे अधिक 78.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जबकि बृहद बेंगलुरू महानगर पालिका क्षेत्र (बेंगलुरू शहर के हिस्सा) में सबसे कम 48.63 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Advertisment

मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों में तेज मतदान देखा

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। बेंगलुरू के कुछ मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों में तेज मतदान देखा गया जहां बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में नजर आए।

इन प्रमुख लोगों ने किया मतदान

आज मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, डी वी सदानंद गौड़ा के साथ ही सिद्धरमैया और जगदीश शेट्टर, आईटी उद्योग के दिग्गज एन आर नारायण मूर्ति एवं उनकी पत्नी सुधा मूर्ति शामिल हैं। कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें: Pakistan: गिरफ्तारी के बाद टॉयलेट भी नहीं जाने दिया, इमरान खान ने बयां किया दुख

Advertisment

पीएम मोदी ने की थी अपील

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करने का आह्वान किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और ‘40 प्रतिशत कमीशन’ मुक्त, प्रगतिशील कर्नाटक का निर्माण करें।’’ इस बीच, राज्य में कुछ स्थानों पर हिंसा की खबरें हैं।

कर्नाटक चुनाव के 3 ओपिनियन पोल...

1. इंडिया टीवी-CNX: किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं
पोल के मुताबिक, कांग्रेस 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। भाजपा 85 और जेडीएस 32 सीटें जीत सकती है। यानी बहुमत किसी को नहीं। सर्वे 6 मई को हुआ था। इसमें 112 सीटों के 11 हजार 200 लोगों से बातचीत की गई थी।

2. एबीपी न्यूज-सी वोटर: कांग्रेस की सरकार
सर्वे में कांग्रेस को 110 से 122, भाजपा को 73 से 85 और जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी सरकार कांग्रेस की। सर्वे में 73 हजार लोगों का फीडबैक है। 44% लोगों ने कांग्रेस की, 32% ने भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया। 31% लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।

Advertisment

3. जी न्यूज-मैट्रिज: भाजपा की सरकार
सर्वे में भाजपा को 103 से 118, कांग्रेस को 82 से 97 और जेडीएस को 28 से 33 सीटें मिलने का अनुमान। सैंपल साइज के लिहाज से यह सबसे बड़ा ओपिनियन पोल है। इसमें 224 सीटों पर 3 लाख 36 हजार लोगों से सवाल किए गए। हर विधानसभा सीट पर 1500 लोगों से बात की गई।

नोट: सभी आंकड़े सर्वे में शामिल एजेंसीज के हैं।

ये भी पढे: 

Adipurush trailer Out: इंतजार हुआ खत्म! फिल्म आदिपुरूष का नया ट्रेलर रिलीज, देखिए सैफ अली खान का लुक

NEET Exam girl Checking Controversy: चेंकिंग के दौरान लड़कियों को ब्रा उतारने पर किया मजबूर ! इन राज्यों में मचा बवाल

Advertisment

NEET Exam girl Checking Controversy: चेंकिंग के दौरान लड़कियों को ब्रा उतारने पर किया मजबूर ! इन राज्यों में मचा बवाल

Live Updates karnataka election karnataka election news karnataka elections 2023 karnataka election date Karnataka Election 2023 Date Karnataka Election 2023 karnataka assembly election 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें