Advertisment

Karnataka Assembly Election 2023 : कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी ! जानें किसे दी जगह

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

author-image
Bansal News
Karnataka Assembly Election 2023 : कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी ! जानें किसे दी जगह

नई दिल्ली। Karnataka Assembly Election 2023 कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।  पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है।

Advertisment

किन उम्मीदवारों को किया शामिल

पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं, हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी। कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

ImageImage

पढ़ें ये खबर भी -https://bansalnews.com/congress-candidate-list-congress-will-release-the-list-for-karnataka-elections-today-decided-after-the-meeting-dpp/

karnataka polls 2023 Karnataka Politics karnataka election news karnataka election date karnataka election 2023 opinion poll karnataka assembly elections karnataka assembly election 2023 Karnataka congress Candidate list Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें