Advertisment

Karnataka Admit Card Viral : जब एडमिट कार्ड में नजर आई सनी लियोनी की बोल्ड फोटो ! मचा बवाल

author-image
Bansal News
Karnataka Admit Card Viral : जब एडमिट कार्ड में नजर आई सनी लियोनी की बोल्ड फोटो ! मचा बवाल

कर्नाटक।Karnataka Admit Card Viral इस वक्त की चौंकाने की खबर कर्नाटक से सामने आई है जहां पर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET ) की परीक्षा के एक उम्मीदवार के प्रवेश पत्र में एक्ट्रेस सनी लियोनी ( Sunny Leone) की बोल्ड फोटो छप गई। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने करारा तंज कसा है।

Advertisment

कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कसा ताना

आपको बताते चलें कि,कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने ट्वीट करते हुए एडमिट कार्ड की तस्वीर वायरल की है। जिसमें कहा कि,  शिक्षा विभाग पर कैंडिडेट की तस्वीर की बजाय पूर्व एडल्ट स्टार की फोटो छापने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि विधानसभा में ब्लू फिल्म देखने वाली पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है? इसके विपरीत कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कांग्रेस के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, एग्जाम फार्म भरने के दौरान कैंडिडेट फोटो को लगाता है। सिस्टम इसी फोटो को एडमिट कार्ड में ले लेता है। इसमें विभाग की कोई गलती नहीं होती है। मंत्री ने आगे कहा कि यह एडमिट कार्ड एक लड़की है। जब हमने इस बारे में कैंडिडेट से पूछा तो उनसे बताया कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की थी।

publive-image

इमरान हाशमी की तस्वीर हुई है वायरल

आपको बताते चलें कि, आपको बताते चलें कि, इससे पहले बिहार में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें  2020 में BA सेकंड ईयर के स्टूडेंट के परीक्षा फॉर्म में इमरान हाशमी और सनी लियोन की फोटो छप गई थी। मामला भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय का था। स्टूडेंट के माता-पिता की जगह सनी-इमरान की तस्वीर लगी थी। परीक्षा फॉर्म सोशल मीडिया में वायरल होने के इमरान हाशमी ने कहा था कि मैं कसम खाता हूं कि वो मेरा बेटा नहीं है।

tet admit card viral teacher eligibility test aspirant sunny leone photo on admit card Karnataka education department Education News in Hindi Education Hindi News br naidu BC Nagesh 'photoshop' image admit card
Advertisment
चैनल से जुड़ें