/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Accident-8.jpg)
विदिशा। अशोकनगर आयोजित करीला मेला के लिए हर साल रंगपंची पर लाखों लोग जाते है। लोग बड़े ही जश्न के साथ इस उत्सव को मनाते है। रायसेन के सांची में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में अबतक 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 21 लोग अभी भर्ती है। हादसे में घायल लोगों को विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे में घायल एक मरीज कोमा में चला गया है। वहीं, एक महिला सीरियस है, इसलिए उसे भोपाल रेफर कर दिया है ।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक घायल ने बताया कि वे सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अशोकनगर में आयोजित करीला मेले में जा रहे थे। सुबह 4 बजे हमारी ट्रॉली सांची के पास सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतने जोर से लगी थी कि ट्रॉली में बैठे लोग घायल हो गए। गनीमत ये रही कि सभी घायलों के लिए समय पर अस्पताल भेज दिया गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें