Advertisment

Kareena Kapoor Birthday: आज बॉलीवुड की बेबो का 43वां जन्मदिन, बहन करिश्मा कपूर ने किया स्पेशल विश

ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज जहां पर अपना 43वां जन्मदिन मना रही है वहीं पर जन्मदिन के एक दिन पहले ही बहन करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) ने स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

author-image
Bansal News
Kareena Kapoor Birthday: आज बॉलीवुड की बेबो का 43वां जन्मदिन, बहन करिश्मा कपूर ने किया स्पेशल विश

Kareena Kapoor Birthday: फिल्मों की दुनिया में बड़ा स्थान रखने वाली ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज जहां पर अपना 43वां जन्मदिन मना रही है वहीं पर जन्मदिन के एक दिन पहले ही बहन करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) ने स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

Advertisment

पटोदी पैलेस में सेलिब्रेट किया बर्थडे

आपको बताते चलें, करीना कपूर पटौदी पैलेस में अपने जन्मदिन की प्री बर्थडे पार्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसमें सामने आई तस्वीरों में वे बहन करिश्मा कपूर के साथ नजर आई है। तस्वीरों में करीना सिंपल लुक अपने अपनी फिल्म से जुड़ा केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा कपूर ने बेबो को विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है।

Image

एक तस्वीर में करीना केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं, उस पर करिश्मा ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा 'मेरी लाइफलाइन को जन्मदिन की शुभकामनाएं'। करीना के बर्थडे पर जो केक आया था, उस पर  'हमारी 'जाने जान' जन्मदिन मुबारक' लिखा हुआ था। बता दें कि 'जाने जान' करीना की आने वाली फिल्म है। बर्थडे गर्ल करीना ने येलो कलर का कढ़ाई वाला कफ्तान और मैचिंग ट्राउजर पहना। वहीं, करिश्मा व्हाइट सूती को-ऑर्ड में गजब लग रही थीं।

जाने जान से कर रही ओटीटी डेब्यू

आपको बताते चलें, एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक्टिंग की दुनिया में जहां अपना लोहा मनवा चुकी है वहीं पर आज उनकी खुशी का दोहरा मौका है। आज एक्ट्रेस का बर्थडे उनके लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। इस मूवी में डेब्यू कर रही करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

Advertisment

Kareena Kapoor Birthday, Happy Birthday Kareena Kapoor, Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor Movies, Kareena Kapoor Instagram, Kareena Kapoor Photos, Jaane Jaan, Jaane Jaan Review

kareena kapoor photos kareena kapoor movies kareena kapoor khan kareena kapoor instagram Kareena Kapoor Birthday kareena kapoor Jaane Jaan Review Jaane Jaan Happy Birthday Kareena Kapoor
Advertisment
चैनल से जुड़ें