मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेने वाले हैं। इसकी वजह भी सामने आ गई। आपको बता दें कीकू शारदा नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल' में हिस्सा लेने जा रहे हैं। जिसकी शूटिंग भी शुरू होने जा रही है। इसलिए वह कुछ दिनों के लिए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई नहीं देंगे। जब तक वे इस शो के हाउस में हैं, तब तक वे पुराने वाले शो पर नजर नहीं आएंगे। इसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसे 'शार्क टैंक' फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट करने वाले हैं। शो का कॉन्सेप्ट कुछ-कुछ बिग बॉस के जैसा बताया जा रहा है। इस शो में अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, धनाश्री वर्मा और कुब्रा सैत जैसे कलाकारों की एंट्री कंफर्म हो गई है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us