Advertisment

Kanwar Yatra World Record: संस्कारधानी जबलपुर में निकली विशाल संस्कार कांवड़ यात्रा, कितने कांवड़िए हुए शामिल

जबलपुर में सावन के दूसरे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध कांवड यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल हुए। ये यात्रा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है।

author-image
Preeti Dwivedi
Kanwar Yatra World Record: संस्कारधानी जबलपुर में निकली विशाल संस्कार कांवड़ यात्रा, कितने कांवड़िए हुए शामिल

जबलपुर। Kanwar Yatra World Record: संस्कारधानी जबलपुर में सावन के दूसरे सोमवार को आज निकली विश्व प्रसिद्ध कांवड यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल हुए। इस बार की कांवड़ यात्रा बेहद खास है, क्योंकि इस बाबा सभी कांवड़िए बाबा की भक्ति के साथ-साथ पर्यावरण का संदेश देते निकले थे। संस्कारधानी की ये संस्कार कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा मानी जाती है। इस बार की माना जा रहा है कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड (Kanwar Yatra World Record) बनाएगी।

Advertisment

32 किमी का सफर तय करेगी कांवर यात्रा (Kanwar Yatra World Record Distance) 

इस अवसर संस्कारधानी में कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के साथ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। यात्रा की शुरूआत नर्मदा तट गौरीघाट पर मां की पूजा अर्चना से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जानकारी के अनुसार ये कांवड़ यात्रा पूरे 32 किमी का सफर तय करके जाएगी। जिसकी समाप्ति खमरिया स्थित कैलाश शिव धाम पर होगी।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाती है यात्रा  (Kanwar Yatra World Record)

जानकारी के अनुसार संस्कारधानी की ये संस्कार कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा मानी जाती है। इस बार की माना जा रहा है कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड (Kanwar Yatra World Record) बनाएगी। मुख्य रूप से शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार भी किया गया है। जानकारी के अनुसार यात्रा में करीब 50 हजार से अधिक कांवड़िए शामिल हुए। यात्रा में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ-साथ विधायक संजय यादव, विधायक विनय सक्सेना और महापौर आदि शामिल हुए।

Advertisment

कहां-कहां से जाएगी कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra Rouat) 

आज की ये कांवड़ यात्रा ग्वारीघाट से शुरू होकर रेतनाका, रामपुर चौक, आदिगुरु शंकराचार्य चौक, तीन पत्ती, यातायात चौक, सुपरमार्केट, लार्डगंज चौक, बड़ा फुआरा, सराफा बाजार से गलगला, बेलबाग, घमापुर चौक, कांचघर चौक, गोकलपुर, रांझी, खमरिया चौक से कैलाश धाम पर समाप्त होगी।

Shajapur News: गुलाना का नाम बदलकर हुआ गोलाना, अब कहलाएगी नगर पंचायत, विकास पर्व पर CM शिवराज की बड़ी घोषणा

MP Election 2023: 19 जुलाई को BJP की बड़ी बैठक, बड़ी जिम्मेदारी को लेकर सूची होगी जारी!

Advertisment

MP News: ‘स्कूल चलें हम अभियान’ आज से, CM शिवराज करेंगे पहले “सीएम राइज स्कूल” का लोकार्पण

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 का सैंपल क्वेश्चन पेपर जल्द होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल में फैकल्टी के पद पर भर्ती, यहां से करें आवेदन

Advertisment

jabalpur news, Jabalpur Sanskar Kanwar Yatra, kanwariya, kanwar yatra world record, mp brekaing news, digvijay news, mp hindi news,   संस्कारधानी जबलपुर, कांवड़िए,  कांवड यात्रा 

mp hindi news jabalpur news mp brekaing news digvijay news Jabalpur Sanskar Kanwar Yatra kanwar yatra world record
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें