Advertisment

Kanpur Student Story: अब 11 वर्षीय यशवर्धन कक्षा 9वीं की करेगा पढ़ाई ! उच्च बौद्धिक स्तर से मिली उड़ान

author-image
Bansal News
Kanpur Student Story: अब 11 वर्षीय यशवर्धन कक्षा 9वीं की करेगा पढ़ाई ! उच्च बौद्धिक स्तर से मिली उड़ान

उत्तरप्रदेश।  Kanpur Student Story इस वक्त की खास खबर सामने आ रही है जहां पर कानपुर के मेधावी 11 वर्षीय यशवर्धन सिंह को कक्षा 7 से वर्तमान सत्र में ही सीधे कक्षा 9 में प्रवेश मिलेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उसके उच्च बौद्धिक स्तर को देखते हुए ये निर्णय लिया है।

Advertisment

शुरू से है विशेष प्रतिभा का धनी

यहां पर यशवर्धन सिंह के पिता ने बताया कि, "शुरू से ही इसमें विशेष प्रतिभा थी" मुझे वो प्रतिभा दिखी तो मैं उसके प्रतिभा को निखारने का काम करता गया और आज ये सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले बच्चों को पढ़ाने लगा है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है कि इतनी कम उम्र वो इतना अच्छा कार्य कर रहा है।

इतिहासकार के रूप में मिली जगह

आपको बताते चलें कि, यश को जनवरी 2022 में लंदन की संस्था हारवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सबसे छोटे इतिहासकार के रूप में नाम दर्ज किया। पूर्व जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने यश के नाम और फोटो वाले डाक टिकट को जारी किया। यंग अचीवर अवार्ड भी मिला। हाल ही में यश ने अपने पिता, माता और बहन आनवी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर आशीर्वाद लिया था। मुख्यमंत्री को भी उसकी प्रतिभा पर अचरज हुआ था।

Advertisment
student self study to iit kanpur my jee advanced story motivational story in hindi for students motivational story for students kanpur train accident Kanpur Road Accident Kanpur police kanpur news kanpur ghost story kanpur crime news kanpur accident Kanpur jee story 2022 jee story 2021 indian college student IIT-Kanpur iit story iit kanpur history
Advertisment
चैनल से जुड़ें