Advertisment

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी, कांग्रेस महासचिव और जिलाध्यक्ष भी नियुक्त

author-image
Bansal news
Kanhaiya Kumar: कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी, कांग्रेस महासचिव और जिलाध्यक्ष भी नियुक्त

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार(Kanhaiya Kumar) को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI President) का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी।

Advertisment

publive-image

महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया बयान

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कन्हैया(Kanhaiya Kumar) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी (NSUI President) नियुक्त किया। इससे पहले, रूचि गुप्ता एनएसयूआई(NSUI President) की प्रभारी थी जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था।

मध्य प्रदेश के महासचिव और जिलाध्यक्ष भी नियुक्त

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बदलाव कर तीन जिलों में शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। वहीं, चार नेताओं को महासचिव बनाया है। कांग्रेस की तरफ से भोपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना को बनाया गया है। वहीं, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को महासचिव नियुक्त किया गया है। इंदौर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह को बनाया गया है। खंडवा शहर अध्यक्ष मनीष मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष अजय ओझा को बनाया गया है।

बता दें मनीष मिश्रा की नियुक्ति पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पहले ही कर दी थी। वहीं,  कैलाश मिश्रा, अरविंद बागड़ी के साथ ही  विशाल अग्निहोत्री और मनोज भारतकर को मध्य प्रदेश कांग्रेस में महासचिव बनाया गया है।

Advertisment

कौन हैं कन्हैया कुमार?

बता दें कि कन्हैया कुमार(Kanhaiya Kumar) 2015 में जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। फरवरी 2016 में  जेएनयू में एक कश्मीरी अलगाववादी, 2001 में भारतीय संसद पर हमले के दोषी, मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में राष्‍ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में कन्हैया(Kanhaiya Kumar) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था लेकिन 2 मार्च 2016 में अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था, क्योंकि राष्ट्र विरोधी नारों में भाग लेने का पुलिस कन्हैया के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं पेश कर सकी और मामले की जांच अभी भी चल रही है।

साल में 2021 कांग्रेस में हुए शामिल 

कांग्रेस में शामिल होने से पहले कन्हैया सीपीआई में रहे चुके हैं और वह 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बेगुसराय से चुनाव भी लड़ चुके हैं, इस चुनाव में कन्हैया 4 लाख से अधिक वोटों से हार गए थे। हालांकि साल 2021 में कन्हैया सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Bhopal News: संविदा डॉक्टर पर क्यों भड़के कलेक्टर, 18 की वेतन वृद्धि रोकी

Amarnath Special Train: जबलपुर से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, कटनी-सागर समेत 17 स्टॉपेज

MP Assembly: MP विधानसभा मानसून सत्र की तारीख बदली, जानिए कब से कब तक चलेगा

Advertisment

Bageshwar Dham: महामंडलेश्वर की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत, जानिए क्या मिली नसीहत

nsui president NSUI INDIA NSUI MP news mp congress Kanhaiya Kumar district president congress news Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें