Advertisment

Kangana Ranaut on Lok sabha Election: एक्ट्रेस कंगना रनौत का बयान चर्चा में, 2019 जैसे ही होंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के नतीजे 2019 जैसे ही होंगे ।

author-image
Bansal News
Kangana Ranaut on Lok sabha Election: एक्ट्रेस कंगना रनौत का बयान चर्चा में, 2019 जैसे ही होंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

हरिद्वार। Kangana Ranaut on Lok sabha Election:  अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली ​हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के नतीजे 2019 जैसे ही होंगे ।

Advertisment

जानिए क्या बोली एक्ट्रेस कंगना

यहां एक संत के आश्रम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में रनौत ने कहा, 'सारे देश में 2024 को लेकर काफी उत्सुकता है । मुझे लगता है कि 2024 में भी वही होगा जो 2019 में हुआ था ।' एक अन्य सवाल के जवाब में रनौत ने समलैंगिक विवाह को 'दिल का रिश्ता' बताते हुए उसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विवाह दिल का रिश्ता होता है और ज़ब लोगों के दिल मिल जाते है और जो उनकी वरीयता होती है तो उसमें हम क्या कर सकते है।

उत्तराखंड देवभूमि है - एक्ट्रेस रनौत

फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ​पढ़ा है कि पांडव केदारनाथ गए थे और तभी से उनकी केदारनाथ जाने की बहुत इच्छा थी जो अब पूरी हुई है । उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार इस समय नदियों और धर्म स्थलों की बेहतरी के लिए अच्छा काम कर रही है । इससे पहले, रनौत यहां दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना करने के बाद आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया।

lok sabha election kangana ranaut bigbreaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें