/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/nakul-2.jpg)
भोपाल। मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के रिप्रजेंटेटिव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के रिप्रजेंटेटिव और कांग्रेस नेता सौरभ ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ठाकुर को शपथ दिलाई गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ठाकुर को शपथ दिलाई है। सौरभ ठाकुर नकुलनाथ के रिप्रजेंटेटिव रहे सौरभ ठाकुर कांग्रेस नेता रहे हैं। अब उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर हाथ का दमन थामा है।
https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1407348030957834248?s=20
वीडी शर्मा ने दिलाई शपथ
मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सौरभ ठाकुर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा ज्वाइन कराई। सौरभ ठाकुर ने कहा कि वह भाजपा की योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। बता दें कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। करीब एक साल पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। सिंधिया के साथ उनके समर्थक 22 विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं एक बार फिर कांग्रेस के नेता सौरभ ठाकुर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि सौरभ ठाकुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ के रिप्रजेंटेटिव थे। अब वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें