MP 2023 Assembly Election : विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कमलनाथ ने की बड़ी घोषणा

MP 2023 Assembly Election : मध्यप्रदेश में साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। कमलनाथ लगातार बैठके ले रहे है। इसी कड़ी में बीते रविवार को कमलनाथ ने राजधानी भोपाल में एक अधिवेशन को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर घोषणा की है। कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।
क्या बोले कमलनाथ
राजधानी भोपाल में आयोजित शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अध्यक्ष अरुण यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने अधिवेशन के जरिए प्रदेश के करीब ढाई लाख से अधिक शिक्षकों को साधने की कोशिश की। कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ ने कहा कि पुरानी पेंशन को कांग्रेस की दूसरी सरकारों ने भी लागू किया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। वही पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ के साथ बैठक में बिजली संकट, जल संकट, कर्मचारियों की पेंशन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी। कांग्रेस में नेताओं के बीच मनमुटाव दूर हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी अगला विधानसभा का चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी। पीसी शर्मा ने दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी 174 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कई नेता कांग्रेस में शामिल भी होंगे।