Advertisment

Kalyan Singh Passes Away : 89 साल की उम्र में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह Kalyan Singh Passes Away का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार रात अस्पताल में आखिरी सांस ली।

author-image
Bansal News
Kalyan Singh Passes Away : 89 साल की उम्र में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह Kalyan Singh Passes Away का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार रात अस्पताल में आखिरी सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। जब उसका स्वास्थ बिगड़ने लगा तो उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 4 जुलाई को उन्हें SGPGI शिफ्ट किया गया था। पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की हालत गंभीर होने पर शनिवार को उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

Advertisment

दो बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे
5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ के मढ़ौली गांव में पैदा हुए कल्याण सिंह 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे। कल्याण राम मंदिर आंदोलन के समय उनकी पहचान हिंदुत्ववादी और प्रखर वक्ता के तौर पर थी। PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा, कल्याण सिंह जी ने देश के करोड़ों वंचित-शोषित लोगों को अपनी आवाज दी। उन्होंने किसानों युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत काम किया। राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित बीजेपी के सभी नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। वहीं सीएम योगी ने कल्याण सिंह के निधन पर कहा यूपी में 3 दिन का राजकीय अवकाश रहेगा। वहीं रविवार शाम को पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शव का अलीगढ़ ले जाया जाएगा।

यूपी में भाजपा के पहले सीएम थे
कल्याण सिंह भाजपा के लिए काफी काम किया। 1991 में अपने दम पर यूपी में सरकार बना ली। इसके बाद कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम बने। मुख्यमंत्री बनने के ठीक बाद कल्याण सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या का दौरा किया और राम मंदिर का निर्माण करने की शपथ ली थी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराए जाने के दौरान कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। ढांचा गिराए जाने के बाद कल्याण ने इस्तीफा सौंप दिया था।

कल्याण सिंह का निधन uttar pradesh news UP News up cm up bjp leader Top news in India rajasthan News India News Kalyan Singh UP Kalyan Singh Passes Away kalyan singh news today kalyan singh news hindi Kalyan Singh News kalyan singh latest news kalyan singh biography Kalyan Singh kalyan india news India Breaking News india Google news Former Uttar Pradesh Chief Minister bjp neta kalyan singh age 89
Advertisment
चैनल से जुड़ें