Advertisment

विजयवर्गीय के विकास का पैरामीटर: सिवनी-बालाघाट‌ दौरे में लगते थे 5 दिन, अब‌ एक दिन में‌ पूरा हो जाता है दौरा

Lok Sabha Chunav 2024: विजयवर्गीय के विकास का पैरामीटर: सिवनी-बालाघाट‌ दौरे में लगते थे 5 दिन, अब‌ एक दिन में‌ पूरा हो जाता है दौरा

author-image
Preetam Manjhi
विजयवर्गीय के विकास का पैरामीटर: सिवनी-बालाघाट‌ दौरे में लगते थे 5 दिन, अब‌ एक दिन में‌ पूरा हो जाता है दौरा

   हाइलाइट्स

  • कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे विजयवर्गीय
  • बालाघाट में चाय बनाते अनोखे अंदाज में आए नजर
  • विजयवर्गीय ने पत्रकारों से की चाय पर चर्चा
Advertisment

Lok Sabha Chunav 2024:लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) में बीजेपी के नेता अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। पार्टी के तमाम दिग्गज नेता जनता से जुड़ने का कोई मौका हाथ से नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं कैलाश विजयवर्जीय भी जनता से जुड़ने के लिए अनोखे अंदाज में नजर आए। वे शुक्रवार को बालाघाट पहुंचे। विजयवर्गीय को देख लोग तब हैरान रह गए जब वे अचानक एक टी स्टॉल पर रुके और खुद चाय बनाने लगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1776563409024106916

   कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे विजयवर्गीय

बालाघाट पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय (Kailash vijaywargiya) कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे थे, लेकिन अचानक देर शाम बालाघाट के कालीपुतली चौक पर वे चाय की दुकान देखकर ठहर गए।

इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय खुद ही चुलबुल टी-स्टॉल पर जाकर चाय बनाने में जुट गए, इस नजारे को कार्यकर्ता और स्थानीय लोग देखते रह ही गए। इसके बाद यहां विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चाय पर चर्चा की थी।

Advertisment

   पत्रकारों से की चाय पर चर्चा

कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चाय पर चर्चा के दौरान देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था और 2014 के बाद देश का विकास, बंगाल के संदेशखाली की घटना के साथ खजुराहो लोकसभा सीट (Lok Sabha Chunav 2024) से सपा उम्मीदवार के नामांकन रद्द होने पर चर्चा की।

इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि  INDI गठबंधन इतना भी समझदार नहीं है कि वो उम्मीदवार का सही से नामांकन भर सके।  इससे ये साफ नजर आ रहा है कि INDI गठबंधन कितना गैर जिम्मेदार है। उन्हें तो ये भी चुनावी प्रक्रिया में क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

   साल 2014 के बाद का देश देख रहा विकास

कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने कभी आम आदमी की चिंता ही नहीं की है, वो सिर्फ वोट बैंक की ही राजनीति करती रहती है। जबकि बीजेपी राजनीति राष्ट्रनीति के साथ करती है। भले ही बीजेपी को मंदिर वाली पार्टी कहें, लेकिन 2014 के बाद देश में लोगों ने विकास देखा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024: दीपक सक्सेना की हुई BJP में एंट्री तो कमलनाथ ने भी दिखा दी अपनी ताकत!

   बालाघाट में लगेंगे विकास के पंख

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि एक बार फिर देश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है, जिससे बालाघाट में विकास की रफ्तार और तेज होगी। बीजेपी सिर्फ विकास-विकास और विकास के मुद्दो को ही उठाकर जनता के बीच जा रही है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें