Advertisment

Kaam Ki Baat: 1 जुलाई से बदल रहे हैं ये नियम, सीधे आपके जेब पर डालेंगे असर

Kaam Ki Baat:देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव किए जाते हैं। इस महीने जो बदलाव किए गए है वह आम आदमी के जेब पर सीधे असर डाल सकते हैं।

author-image
Bansal news
Kaam Ki Baat: 1 जुलाई से बदल रहे हैं ये नियम, सीधे आपके जेब पर डालेंगे असर

Rule Changes From July 2023: देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव किए जाते हैं। अब जल्द ही जून का महीना खत्म होगा और जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा, देश में हर महीने की पहली तारिख को कई बदलाव होते है। इस महीने जो बदलाव किए गए है वह आम आदमी के जेब पर सीधे असर डाल सकते हैं।

Advertisment

ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। एक जुलाई से भी कई बदलाव हो रहे हैं। इनका सीधा संबंध आपकी जेब से है। इन बदलावों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर CNG-PNG की कीमतें भी शामिल हैं। आइए जानते हैं 1 जुलाई से क्या बदलाव किए जाएंगे।

LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। एलपीजी गैस की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किए जाते हैं। बीते अप्रैल और मई में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती देखी गई थी। हालांकि 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया था। वहीं 1 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के दर में बदलाव किए थे।

एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ था। 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपये घटाई गई थी, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Advertisment

विदेशों में शुरू होंगे CTS शुल्क का प्रावधान

विदेशों में क्रेडिट कार्ड के जरिए किए जाने वाले खर्च पर एक जुलाई, 2023 से CTS शुल्क लगाने का प्रावधान लागू किया सकता है। इसके तहत, 7 लाख रुपये से अधिक खर्च होने पर 20 फीसदी टीसीएस का भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि, शिक्षा एवं चिकित्सा से संबंधित खर्च होने पर यह शुल्क घटकर 5 फीसदी हो जाएगा। वहीं, विदेश में शिक्षा के लिए कर्ज लेने वाले करदाताओं को 7 लाख से अधिक राशि पर 0.5 फीसदी टीसीएस शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख या पहले हफ्ते में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव किया जाता है। दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में पेट्रोलियम कंपनियां गैस के दाम में बदलाव करती हैं। जुलाई में भी कीमतों में बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें 

Ravi Kishan Daughter: भारतीय सेना में शामिल होने जा रही भाजपा सांसद की बेटी, पोस्ट शेयर जताई खुशी

Advertisment

July Vrat-Tyohar 2023: जुलाई में आएंगे ये व्रत-त्यौहार, इस दिन आएगी सोमवती अमावस्या

Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत खेलेगा सबसे ज्यादा लीग मैच, जानिए कब और कहां खेलेगी भारतीय टीम

cng png Petroleum cng rate changes domestic gas rate changes new rule from july rule changes from july
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें