Advertisment

Kaam Ki Baat: आधे से भी कम हुए फ्लाइट के किराये, जानें किस रूट में कितना घटा किराया

Kaam Ki Baat: अगर आप हवाई यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है आजकल घरेलु विमानों के किराए में दिन प्रतिदिन गिरावट देखी जा रही है।

author-image
Bansal news
Kaam Ki Baat: आधे से भी कम हुए फ्लाइट के किराये, जानें किस रूट में कितना घटा किराया

Delhi to Mumbai Flights: अगर आप हवाई यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है आजकल घरेलु विमानों के किराए में दिन प्रतिदिन गिरावट देखी जा रही है। अगर आप मुंबई जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली से मुंबई जाने वाले फ्लाइट के किराये में भारी गिरावट देखी जा रही है, इसके अलावा कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स का भी किराया कम हुआ है। ऐसे में उनलोगों के लिए यह राहत भरी खबर है जो फ्लाइट्स से सफर करते हैं।

Advertisment

डोमेस्टिक फ्लाइट के किराये में गिरावट

गर्मियों के मौसम में छुट्टियां होती हैं जिसके बाद अधिकतर लोग हॉलि डे के लिए हवाई जहाज से यात्रा करते हैं जिसके चलते किराये में बढ़ोतरी होती है। वहीं पिछले एक महीने में डोमेस्टिक किराये में गिरावट देखी गई है।
सबसे ज्यादा किराया में गिरावट दिल्ली से मुंबई रूट की फ्लाइट्स पर हुई है। इस रूट पर 24 घंटे पहले फ्लाइट टिकट की कीमत आधे से भी कम हो गई है। जहां 24 घंटे पहले टिकट के लिए 14 हजार रुपये देने होते थे वहीं अब महज 4500 रुपये में दिल्ली से मुंबई का टिकट बुक हो रहा है।

आधे से भी कम हो गया है किराया

दिल्ली से मुंबई जाने के लिए आमतौर पर जो किराया 14 से 19 हजार रुपये देना होता था, वो घटकर आधे से भी कम हो गया है। पिछले 24 घंटे पहले से दिल्ली से मुंबई जाने के लिए अब लोगों को महज 4500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि फ्लाइट की डिमांड कम हो गई है, रोजाना फ्लाइट से 4 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। दिल्ली मुंबई के अलावा अन्य जगहों के भी घरेलू फ्लाइट्स के किराए में गिरावट देखी जा रही है।

गो फर्स्ट बंद होने के बाद किराये में हुई थी बढ़ोतरी

इसी वर्ष मई में गो फर्स्ट के बैंकरप्ट होने के बाद से हवाई टिकटों के रेट में इजाफा हुआ था। हालांकि, कंपनी ने अपनी उड़ानों को दोबारा शुरू करने के लिए DGCA को रिवाइवल प्लान भेज दिया है। अप्रूवल मिलने के बाद कंपनी अपनी उड़ानों को फिर से शुरू कर सकती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें 

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, जानें सबसे सरल Tips

Kaam Ki Baat: पैन-आधार लिंकिंग सहित इन तीन कामों का जल्द करें निपटारा, आज अंतिम तिथि

mumbai flight rate go first air flight rate increase flight rate flight domestic flight rate delhi flight rate air price
Advertisment
चैनल से जुड़ें