Advertisment

Kaal Sarp Yog 2022: सावधान! बनने वाला है ये खतरनाक योग, एक राशि को छोड़कर सभी के जीवन में आएगा भूचाल!

Kaal Sarp Yog 2022: सावधान! बनने वाला है ये खतरनाक योग, एक राशि को छोड़कर सभी के जीवन में आएगा भूचाल! kaal-sarp-yog-2022-beware-this-dangerous-yoga-is-going-to-be-formed-except-one-zodiac-there-will-be-earthquake-in-everyones-life-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Kaal Sarp Yog 2022:  सावधान! बनने वाला है ये खतरनाक योग, एक राशि को छोड़कर सभी के जीवन में आएगा भूचाल!

नई दिल्ली। अभी तक चल रहा आंशिक कालसर्प Kaal Sarp Yog 2022 योग आज से 5 दिन बाद पूर्ण रूप लेने जा रहा है। जब भी पूर्ण कालसर्प योग बनता है तो यह कुछ न कुछ परिवर्तन जरूर जाता है। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार 27 जनवरी से बन रहा यह पूर्ण कालसर्प योग 11 फरवरी तक रहेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि कालसर्प योग बनता कब है। ये आप पर क्या असर डालता है।

Advertisment

ऐसे बनता है कालसर्प योग —
ज्योतिषाचार्यो की मानें तो जब राहू और केतू के बीच में सभी ग्रह आ जाते हैं तो उस स्थिति में कालसर्प योग बनता है। तो वहीं जब चंद्रमा इससे बाहर हो जाता है तो यह आंशिक कालसर्प योग कहलाता है।

यह भी पढ़ें : KaalSarp Yog In Kundli : पूरी तरह बर्बाद करके छोड़ता है ये, कहीं आपकी कुंडली में भी तो नहीं ये खतरनाक योग, ऐसे बनता है

आइए जानते हैं राशियों पर इसका क्या असर होने वाला है —

मेष राशि —

मेष राशि वालों के जीवन साथी के लिए यह योग अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह के नए अवसर मिल सकते हैं। इसी के साथ आपको दुर्घटना का भय भी​ दिख रहा है।

Advertisment

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों में उनका स्वयं का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। तो वहीं उनके जीवन साथ के स्वास्थ्य में उतार—चढ़ाव आ सकता है। इस दौरान आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों में आपकी संतान को ये समय कष्टदायक हो सकता है। अगर कोर्ट में आपका कोई मामला लंबित है तो आपको उसमें हार का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि —
अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो जनता में आपकी लो​कप्रियता कम हो सकती है। धन के मामले में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के लिए ये समय कष्टकारी बीतने वाला है।

Advertisment

सिं​ह राशि —
सिंह राशि वालों में भाई—बहनों को कष्ट झेलना पड़ता है। आपकी मां के लिए ये समय थोड़ा तकलीफों के साथ गुजरेगा। साथ ही साथ समाज में भी आपकी लोकप्रियता में कमी आएगी।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय ठीक नहीं बीतेगा। ये समय आपके लिए कष्टकारी बीतने वाला है। भाग्य काम करना बंद कर देगा। आपके भाई—बहनों को दिक्कत आ सकती है। जनता में भी आपकी लोकप्रियता में कमी आएगी।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को दुर्घटना के योग बनते दिख रहे हैं। भाई—बहनों को समस्या आ सकती है। आर्थिक दृष्टि से ये समय प्रति​कूल रहेगा।

Advertisment

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों का स्वयं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ही साथ ही साथ जीवन साथी के स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना होगा। तो वहीं कोर्ट—कचहरी के मामले में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों के शत्रुओं की संख्या इस दौरान बढ़ेगी। इसी के साथ आपका व्यय भी बढ़ेगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों के बच्चों की समस्याएं इस दौरान बढ़ सकती हैं। आपके धन—धान्य में भी कमी आ सकती है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। तो वहीं पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान आपको रखना होगा।

Advertisment

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों में पिताजी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इनकी मां के लिए भी ये समय अच्छा नहीं बीतेगा। भाग्य आपका कमजोर रहेगा। साथ ही दुर्घटना के भी योग दिख रहे हैं।

मीन राशि —
भाई—बहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी के लिए ये समय अच्छा नहीं बीतेगा। घन में कमी आएगी।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
type of kaalsarpa yog shankhpal kaal sarp yog upay shankhpal kaal sarp yog learn astrology kundli me kaal sarpa yog kub banta hai kaalsarpa yog kalsarp yog kaise pata karen ki kaalsarpa yog hai ya nahi kaalsarp yog ke upaye kaal sarp yog puja kaal sarp yog ke upay kaal sarp yog benefits kaal sarp yog 2020 kaal sarp yog Kaal Sarp Dosh yog kaal sarp dosh upay kaal sarp dosh types kaal sarp dosh remidies kaal sarp dosh puja kaal sarp dosh nivaran mantra kaal sarp dosh nivaran kaal sarp dosh kya hota hai kaal sarp dosh kya hai kaal sarp dosh ke upay kaal sarp dosh ke lakshan kaal sarp dosh effects kaal sarp dosh effect kaal sarp dosh kaal sarp jyotish gyan jyotish banasl dharam news Astrology astrogyan astro gyan "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें