Advertisment

Grah Gochar: इस सप्ताह कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, एक दिन में दो ग्रहों का राशि परिवर्तन

Saptahik Grah Gochar: इस सप्ताह मंगल-शुक्र अपनी चाल बदलेंगे. एक दिन में दो ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा. पढ़ें साप्ताहिक गृह गोचर

author-image
Preeti Dwivedi
Grah Gochar: इस सप्ताह कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, एक दिन में दो ग्रहों का राशि परिवर्तन

Saptahik Grah Gochar: शुक्रवार से नया महीना मार्च (March 2024) शुरु हो गया है। सप्ताह में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इसमें एक ही दिन दो ग्रहों अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं इस सप्ताह कौन से ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। (Saptahik Grah Gochar) पढ़ें साप्ताहिक गृह गोचर(Saptahik Grah Gochar)

Advertisment

चंद्रमा का गोचर (Chandra Gochar) 

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। इसके बाद ये 4 मार्च को सुबह 11:37 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 4:29 शाम से मकर राशि में गोचर करेंगे।
उसके उपरांत 8 मार्च को 7:45 रात से वह कुंभ राशि का हो जाएगा। 10 मार्च को 10:05 रात से मीन राशि में चंद्रमा प्रवेश करेगा।

सूर्य और शनि कुंभ राशि (Surya-Shani in Kumbh) 

वर्तमान में सूर्य और शनि एक साथ कुंभ राशि में एक साथ हैं। इनकी ये स्थिति पूरे एक सप्ताह रहेगी।

गुरु और मंगल (Guru Mangal) 

इस सप्ताह मंगल (Mangal) और गुरु (Guru) यथावत रहेंगे। वर्तमान में गुरु मेष राशि में (Guru in Mesh) हैं। तो वहीं मंगल मकर राशि (Mangal in Makar) में हैं।

Advertisment

बुध का गोचर (Budh Gochar) 

वर्तमान में बुध कुंभ राशि में हैं। जो महीने की सात तारीख यानी 7 मार्च सुबह 9:10 मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान विभिन्न जातकों पर शुभ अशुभ फल मिलेगा।

शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) 

इस सप्ताह प्रारंभ में शुक्र मेष राशि में रहेंगे। जो 7 मार्च को ही सुबह 11:09 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र को सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र का गोचर लोगों के भौतिक जीवन को प्रभावित करेगा।

राहु वक्री (Vakri Rahu) 

इस सप्ताह राहु वक्री होकर मीन राशि में पूरे सप्ताह गोचर करेंगे।

इस सप्ताह कब है सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvarth Sidhhi Yog in 4-10 March) 

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार 8 मार्च को सूर्योदय से सुबह 8:28 बजे सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा।

astrology jyotish grah gochar 4-10 march 2024 Grah gochar mangal shukra ka rashi parivartan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें