Advertisment

Jyotiraditya Scindia Net Worth: केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति का खुलासा, सिंधिया अरबपति, करोड़पति शिवराज

Union Ministers Asset Declaration 2025 Details: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर केंद्रीय मंत्रियों की संपत्तियां सार्वजनिक की गई हैं। जिसमें मंत्रियों ने अपनी छोटी-बड़ी हर संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

author-image
sanjay warude
BJP

BJP

Union Ministers Asset Declaration 2025 Details: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर केंद्रीय मंत्रियों की संपत्तियां सार्वजनिक की गई हैं। जिसमें मंत्रियों ने अपनी छोटी-बड़ी हर संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

Advertisment

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सभी केंद्रीय मंत्रियों की संपत्तियों का खुलासा किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति अरब में हैं। जबकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, दुर्गादास उइके, वीरेंद्र कुमार, सावित्री ठाकुर समेत अन्य मंत्री करोड़पति हैं। शिवराज, वीरेंद्र ओर सावित्री के नाम रिवॉल्वर भी हैं। वीरेंद्र के नाम 37 साल पुराना स्कूटर भी है। मंत्रियों के नाम इसके अलावा अन्य डेटा भी है।

प्रमुख मंत्रियों की संपत्तियां

शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय कृषि मंत्री): उन्होंने कुल 8.98 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। उनकी संपत्तियों में एक रिवॉल्वर और एक पुरानी एंबेसेडर कार शामिल है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्रीय संचार मंत्री): उनकी कुल संपत्ति 374 करोड़ रुपये है। उनके पास एक पुरानी बीएमडब्ल्यू कार भी है।

Advertisment

दुर्गादास उइके (जनजातीय कार्य राज्य मंत्री): उनके पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें एक मोटरसाइकिल और दो कारें (स्कॉर्पियो और इनोवा) शामिल हैं।

वीरेंद्र कुमार (केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री): उन्होंने 2.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। उनकी संपत्तियों में 37 साल पुराना एक स्कूटर और एक रिवॉल्वर भी है।

सावित्री ठाकुर (महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री): उन्होंने 5.31 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। उनके पास एक दुनाली बंदूक, एक रिवॉल्वर और 67 लाख रुपये की ज्वेलरी है।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP BJP Parivarvad: नेता और मंत्रियों के रिश्तेदारों को पार्टी में नहीं मिलेगा पद ! 3 रिजाइन से परिवारवाद पर रोक के संकेत

MP BJP

MP BJP Parivarvad Politics Update: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में घोषित तीन जिलों की कार्यकारिणी में प्रदेश व केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेता के बेटा, बेटी, बहन को जगह दी गई, उनसे रिजाइन लिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
Union Ministers Asset Declaration 2025 Details Shivraj Chouhan MP news Modi Minister Asset Declaration Minister Shivraj Chouhan Minister Jyotiraditya Scindia Net Worth jyotiraditya scindia net worth Jyotiraditya Scindia hindi news Asset Declaration
Advertisment
चैनल से जुड़ें