Advertisment

Jyotiraditya Scindia Burhanpur : सिंधिया का बुरहानपुर दौरा, कई जगहों पर सभा को करेंगे संबोधित

author-image
Bansal News
Jyotiraditya Scindia Burhanpur : सिंधिया का बुरहानपुर दौरा, कई जगहों पर सभा को करेंगे संबोधित

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia Burhanpur का आज बुरहानपुर दौरा है। सिंधिया नेपानगर विधानसभा के खकनार मंडल के डोईफोडिया में सभा करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शाम 4 बजे बुरहानपुर विधानसभा के शाहपुर में भी सभा करेंगे।

Advertisment

उधर मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह होने वाले उपचुनावों से पहले सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच शनिवार को उस समय वाकयुद्ध शुरू हो गया जब प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि उसने किसानों के खातों में 1,540 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने रैलियों के दौरान दावा किया, ‘‘इससे पहले, लाखों किसानों को अपात्र घोषित कर वसूली के नोटिस दिए गए थे। अधिकारी प्रतिदिन ऐसे किसानों को वसूली के लिए धमका रहे हैं, गरीब किसान कर्ज लेकर, गहने गिरवी रखकर राशि वापस कर रहे हैं।

नोटिस भेजा जाएगा
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल उपचुनावों के कारण किसानों के खाते में पैसे डाल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही चुनाव खत्म होगें किसानों को पैसे की वसूली के लिए नोटिस भेजा जाएगा। यह किसान की सम्मान निधि किसान अपमान निधि बन गई है।’’ कमलनाथ ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने स्वीकार किया था कि मुख्यमंत्री के रुप में उनके (कमलनाथ) 15 महीने के कार्यकाल के दौरान 27 लाख किसानों के फसल ऋण माफ किए गए थे।

कांग्रेस को दर्द होता है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं में घोषणा की कि उन्होंने 77 लाख किसाना परिवारों के खातों में 1,540 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को दर्द होता है क्योंकि हमने किसानों के खातों में पैसा जमा कराया है।’’ उन्होंने कांग्रेस पर पूर्व में कृषि ऋण माफी के वादे पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया।

Advertisment

शनिवार को प्रचार तेज हो गया
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र जहां किसानों को तीन किश्तों में सालाना छह हजार रुपए प्रदान करता है वहीं राज्य सरकार उन्हें दो किश्तों में चार हजार रुपए प्रदान करती है।’’ मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए शनिवार को प्रचार तेज हो गया है।

जनसभाओं को संबोधित किया
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के अलावा भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी जनसभाओं को संबोधित किया। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के तहत खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट में 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

Scindia visit Burhanpur Scindia MP Jyotiraditya Scindia jyotiraditya scindia videos jyotiraditya scindia speech Jyotiraditya Scindia news Jyotiraditya Scindia MP Tour jyotiraditya scindia mp jyotiraditya scindia madhya pradesh jyotiraditya scindia latest speech jyotiraditya scindia latest news Jyotiraditya Scindia in mp Jyotiraditya Scindia Burhanpur news Jyotiraditya Scindia Burhanpur jyotiraditya scindia bjp jyotiraditya scindia best speech Jyotiraditya Scindia burhanpur news
Advertisment
चैनल से जुड़ें