/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Jyeshtha-Month-2025-Vrat-Tyohar-List.webp)
jyeshtha-month-2025-vrat-and-tyohar-list-jyeshta-maas-ke-pramukh-vrat-aur-tyohar
Jyeshtha Month 2025 Vrat Tyohar List: हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह 2025 का शुभारंभ 13 मई से हो चुका है। हिन्दू पंचांग के अनुसार (Hindu Panchang) ये वर्ष का तीसरा महीना है. इस महीने से सूर्य अपनी तेज तपन से धरती को झुलसाने लगता है।
धार्मिक दृष्टि से यह महीना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान भगवान सूर्य, शिव, विष्णु, हनुमान और शनि देवकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। व्रत, उपवास और दान-पुण्य से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं जेठ महीने में कौन कौन से व्रत (Jeth Maas 2025 Vrat Tyohar List ) त्यौहार आएंगे.
Jyeshtha Month 2025 में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट:
14 मई 2025 – वृषभ संक्रांति (Vrishabha Sankranti 2025)
इस दिन सूर्य देव मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं। इसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है।
इस दिन सूर्य पूजा, जल दान, तिल और गुड़ का दानकरने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
16 मई 2025 – संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2025)
यह व्रत भगवान गणेशको समर्पित होता है।
इस दिन व्रत रखकर श्री गणेश की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।
23 मई 2025 – अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2025)
अपरा एकादशी का व्रत पापों से मुक्तिऔर मोक्ष की प्राप्तिके लिए किया जाता है।
इस दिन भगवान विष्णुकी पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व है।
24 मई 2025 – शनि त्रयोदशी व्रत व प्रदोष व्रत (Shani Trayodashi & Pradosh Vrat 2025)
इस दिन भगवान शिवऔर शनि देवकी आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
शाम को शिव मंदिर में पूजा और व्रत करने से विशेष फल मिलता है।
26 मई 2025 – वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2025)
यह व्रत विवाहित महिलाओंके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करके पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवनकी कामना करती हैं।
27 मई 2025 – ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती (Jyeshtha Amavasya & Shani Jayanti 2025)
ज्येष्ठ अमावस्या को पितरों के लिए तर्पण और श्राद्धकिया जाता है।
साथ ही इस दिन शनि देव का जन्मोत्सव (शनि जयंती)भी मनाया जाता है।
शनि मंदिरों में विशेष पूजा और हवन का आयोजन होता है।
यह भी पढ़ें: Surya Gochar: मेष राशि में सूर्य का गोचर, इन छह जातकों के अच्छे दिन होंगे शुरू, मिल सकती है कोई गुड न्यूज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें