Advertisment

Jyeshtha Month 2024: शनि जयंती और वट सावित्री व्रत आएंगे ये एक साथ, देखें ज्येष्ठ माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Jyeshtha Month 2024: शनि जयंती और वट सावित्री व्रत आएंगे ये एक साथ, देखें ज्येष्ठ माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट Jyeshtha Month 2024 vrat tyohar list vat savitri shani jayanti date muhurat in june hindi bansal news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Jyeshtha Month 2024: शनि जयंती और वट सावित्री व्रत आएंगे ये एक साथ, देखें ज्येष्ठ माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Jyeshtha Month 2024 Vrat Tyohar: बीते 24 अप्रैल से शुरू हुआ वैशाख का महीना जल्दी समाप्त होने वाला है। इसी के साथ अब गर्मियों के लिए खास माना जाने वाला ज्येष्ठ मास शुरू हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 24 मई से ज्येष्ठ का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने वट सावित्री व्रत, शनि जयंती आदि बड़े त्योहार आएंगे।

Advertisment

यदि आप भी वट सावित्री व्रत रखते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इस महीने ये व्रत कब-कब आएंगे। तो चलिए जानते हैं मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट।

ज्येष्ठ माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

वट सावित्री व्रत 6 जून 2024

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल वट सावित्री व्रत 2024 इस साल 6 जून को आएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए ये व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस तरह वट वृक्ष दीर्घायु होता है उसी तहर वट वृक्ष की पूजा करने से पति की आयु भी दीर्घायु होती है।

शनि जयंती 6 जून 2024

ज्येष्ठ मास (Jyeshtha Month 2024 Vrat Tyohar) में ही शनि जयंती (Shani Jayanti 2024) भी आती है। इस साल शनि जयंती 2024 में 6 जून को आ रही है। इसी दिन वट सावित्री व्रत भी रहेगा। शनि देव को न्याय और कर्म के देवता माना जाता है। ऐसे में शनि जयंती के दिन शनि दोष से मुक्ति के लिए उपाय जरूर करना चाहिए। इस दिन शनि महाराज को सरसों का तेल, शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं।

Advertisment

निर्जला एकादशी 18 जून

हिन्दू धर्म में सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी सबसे खास मानी जाती है। आपको बता दें कठिन व्रतों में से एक निर्जला एकादशी भी इसी मास यानी ज्येष्ठ माह में आती है। हिन्दू मान्यता अनुसार इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 21 जून

हर महीने की पूर्णिमा की तरह इसी महीने पूर्णिमा भी आएगी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। इस साल ये व्रत 21 जून को आएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों के स्नान से सभी पाप धुल जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Angarak Yog: पूरी तरह बर्बाद करके छोड़ता है ये योग, अगर आपकी भी राशि है कर्क, कुंभ, तो हो जाएं सावधान

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें