Advertisment

19 June Ka Rashifal: सप्ताह की शुरूआत इन राशियों के लिए होगी खास, धन आगमन के साथ बढ़ेगा पराक्रम

19 June Ka Rashifal: राशि चक्र की एक राशि ऐसी है जिसका पराक्रम बढ़ेगा। धन आगमन के भी योग बनेंगे। जानिए पंडित अनिल पांडे से सोमवार का राशिफल आपके बारे में क्या बताते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
29 June Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करने से होगा लाभ, आपके लिए क्या हैं उपाय

नई दिल्ली। 19 June Ka Rashifal: सोमवार 19 जून का दिन कई बातों में खास है। इस दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही हैं। ऐसे में राशि चक्र की एक राशि ऐसी है जिसका पराक्रम बढ़ेगा। साथ ही इनकी जीवन में धन आगमन के भी योग बनेंगे। चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि सोमवार का राशिफल आपके बारे में क्या बताते हैं।

Advertisment

Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़ी रोचक बातें…जो अभी तक नहीं जानतें होंगे आप

मेष राशि - Mesh Rashfi ka 19 June Ka Rashifal

भाग्य आपका साथ देगा। माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके सुख में कमी आएगी। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के संबंध आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि होने की संभावना है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इस राशि वालों को व्यापार में दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। धन आने का भी योग हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। भाई बहनों से संबंध अच्छे बनेंगे। बहनों के साथ कोई समस्या आ सकती है।

वृष राशि - Vrish Rashi ka 19 June Ka Rashifal

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु समाप्त हो सकते हैं परंतु इसके लिए आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे।

Advertisment

मिथुन राशि- Mithun Rashi ka 19 June Ka Rashifal

कचहरी के कार्यों में धन व्यय हो सकता है। भाग्य से आपको सहायता प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर ही विश्वास करना पड़ेगा। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको अपने मस्तिष्क में गौरव का भाव आएगा। जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आने का योग है। संतान से आपको कोई विशेष सहायता प्राप्त नहीं होगी।

Surya Gochar 2023: सूर्य ने किया मिथुन में प्रवेश, एक महीने में पलट जाएगी इनकी किस्मत

कर्क राशि - Kark Rashi ka 19 June Ka Rashifal

अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का कम से कम 3 बार पाठ करें। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह सफलता का योग है। भाग्य भी इस सप्ताह आपकी मदद कर सकता है। धन आने का उत्तम योग है। आपके या आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है।

Advertisment

सिंह राशि - Singh Rashi ka 19 June Ka Rashifal

कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी । पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपके पास धन आने का अद्भुत योग है। आपकी कई मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। बड़े भाई का आपको स्नेह मिल सकता है।

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री से शादी वाले बयान से पलटीं शिवरजंनी तिवारी, वीडियो में क्या कहा सुनें

कन्या राशि - Kanya Rashi ka 19 June Ka Rashifal

यात्राओं का योग है। आपके नए नए शत्रु बन सकते हैं। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। आप रुद्राष्टक का पाठ करें। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य के भरोसे भी आपके कई कार्य हो सकते हैं।

Advertisment

तुला राशि - Tula Rashi ka 19 June Ka Rashifal

कार्यालय में आपको परेशानियां हो सकती हैं। कार्यालय में आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य से आपके कई कार्य हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए वर्तमान समय उत्तम है। अगर विंशोत्तरी दशा ठीक होगी तो विवाह हो सकता है। दूर यात्रा का योग भी है। शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें।

वृश्चिक राशि - Virshchik Rashi ka 19 June Ka Rashifal

पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद कपड़े का दान दें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। आपकी माता जी को कष्ट हो सकता है।

धनु राशि - Dhanu Rashi ka 19 June Ka Rashifal

आपके संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों के साथ संबंध थोड़ा कम ठीक रहेंगे। दुर्घटनाओं से आप बाल-बाल बच सकते हैं। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का कम से कम 7 बार जाप करें। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोनों का मस्तिष्क लगातार क्रियाशील रहेगा। आपके और जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता आ सकती है। स्वभाव की उग्रता पर आप को कंट्रोल करना चाहिए।

Study Vastu Tips: बच्चे का नहीं लगता पढ़ाई में बिल्कुल मन, माता-पिता अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स, मंत्र

मकर राशि -Makar Rashi ka 19 June Ka Rashifal

कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। गौ माता को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं। मकर राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्तावों को लेकर आएगा। परंतु इन प्रस्तावों के विरुद्ध बाधाएं भी रहेंगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु आपसे परास्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि - Kumbh Rashi ka 19 June Ka Rashifal

आपके पिताजी का भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति में थोड़ी खराबी आ सकती है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह अपने घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। आपके संतान को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। संतान का सहयोग आपको प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपके पास धन आने की भरपूर संभावना है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है।

मीन राशि - Meen Rashi ka 19 June Ka Rashifal

संतान से संबंध खराब हो सकते हैं या संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। आपके सुख में पर्याप्त वृद्धि होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता से आपको सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। धन आने का योग है।

Vastu For Tulsi: इन दो दिनों में भूलकर भी तुलसी को न चढ़ाएं जल, रूठ कर चली जाएंगीं मां लक्ष्मी

Astrology daily horoscope ज्योति​ष दैनिक राशिफल 20 जून का राशिफल आज के तारे 19 June Ka Rashifal June 19 Horoscope pds सोमवर का राशिफल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें