Advertisment

July Panchak 2024: जुलाई में इस दिन से शुरू होंगे पंचक, क्या सच में ये दिन होते हैं अशुभ

July Panchak 2024: जुलाई में इस दिन से शुरू होंगे पंचक, क्या सच में ये दिन होते हैं अशुभ agni Panchak will start from this day in July, are these days really inauspicious astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
July Panchak 2024: जुलाई में इस दिन से शुरू होंगे पंचक, क्या सच में ये दिन होते हैं अशुभ

हाइलाइट्स

  • जुलाई में इस दिन से शुरू होंगे पंचक
  • मंगलवार से अग्नि पंचक
  • साढ़े चार दिन सावधान!
Advertisment

July Panchak 2024: जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। इसके ​पहले जून की समाप्ति पंचकों के साथ होगी। यदि आप भी शुभ काम के लिए पंचकों का दोष मानते हैं या आपको नहीं पता है कि पंचक क्या होते (panchak kya hote hain)  हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या सच में पंचक पांच दिन के होते हैं। इन्हें किन कामों के लिए अशुभ माना जाता है। आज के आर्टिकल में हम बताएंगे कि...

जुलाई में पंचक कब से कब हैं
जुलाई में कौन से पंचक आ रहे हैं
पंचकों में क्या नहीं करना चाहिए
पंचकों में क्या कर सकते हैं।

जुलाई में पंचक कब से कब हैं

हिन्दू पंचांग लाला रामस्वरूप (lala Ram Swaroop Pnanchang)  के अनुसार अगले महीने यानी जुलाई में पंचकों की शुरुआत (July Panchak 2024 Date) जुलाई के आखिरी सप्ताह में होगी। यानी जुलाई में पंचक 23 जुलाई को रात 9:28 मिनट पर प्रारंभ होंगे। जो साढ़े चार दिन के बाद 27 जुलाई को शाम 5:6 मिनट पर समाप्त (July Panchak End 2024) हो जाएंगे।

Advertisment

पंचकों में आएगा मंगला गौरी व्रत

हिन्दू पंचांग के अनुसार इसी दौरान पंचकों में ही आषाढ़ माह (Ashadha Maah) में रखा जाने वाला मंगलागौरी व्रत (Mangla Gauri Vrat) पड़ेगा। जो पंचकों के पहले दिन ही पड़ेगा। इस साल मंगला गौरी का व्रत 23 जुलाई को रखा जाएगा।

जुलाई में कौन से पंचक आएंगे

पंचकों का नाम उनके दिन के हिसाब से तय होता है। जुलाई में पंचक 23 जुलाई मंगलवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इसलिए इस बार के पंचक अग्नि पंचक (July Agni Panchak 2024)  हैं।

पंचक क्या होते हैं

हिन्दू पंचांग में कई घटक होते हैं। जिनमें से नक्षत्र भी एक घटक है। दरअसल नक्षत्र कई तरह के होते हैं। जिनमें सेकुछ शुभ और कुछ अशुभ माने होते हैं।

Advertisment

ज्योतिषीय गणना (Jyotish) में जब धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती समेत पांच नक्षत्र (Panchak Nakshatra) एक साथ आते हैं तो इसकी युति यानी इन सभी का एकसाथ होता अशुभ माना जाता है। नक्षत्रों की इस स्थिति को ही पंचक (Panchak Nakshtra) कहते हैं। इन अशुभ नक्षत्रों में शुभ काम वर्जित होते हैं।

किसे कहते हैं पंचक

ज्योतिष के अनुसार जब कुंभ (Kumbh Rashi) और मीन राशि (Meen Rashi) में चंद्रमा का गोचर होता है तो ये स्थिति पंचक कहलाती है।

कितने तरह के होते हैं पंचक

पंचक मुख्य रूप से पांच तरह के होते हैं। जिसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं। इस बार जुलाई में अग्नि पंचक शुरू होंगे।

Advertisment

अग्नि पंचक क्या होते हैं

ज्योतिष के अनुसार जब पंचकों की शुरुआत मंगलवार के दिन से होती है तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak)  कहा जाता है। वो इसलिए क्योंकि मंगलवार (Mangalwar) को उग्र दिन माना जाता है।

पंचकों में क्या नहीं करना चाहिए

पंचकों में चारपाई की बुनाई, छत की ढ़लाई, लकड़ी और कंडे इकटठे करना, दक्षिण दिशा की यात्रा और शव को हिलाना, इन पांच कामों की मनाही होती है।

पंचकों में क्या कर सकते हैं।

पंचकों में जिन कामों में करना बेहद शुभ माना जाता है उसमें सबसे पहले विवाह (Vivah in Panchak) कार्य आते हैं। आपको बता दें जुलाई में जो विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat in July 2024) आ रहे हैं वे पंचकों में नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें: 

Budh Gochar 2024: 30 जून को बुध करेंगे कर्क रााशि में प्रवेश, किसे शुभ-किसे अशुभ, जानें बुध के उपाय

Cleaning Vastu Tips: कलह का कारण बन सकते हैं ये कपड़े, कहीं आप भी तो नहीं करते इस्तेमाल, क्या कहता है वास्तु

Shani Vakri 2024: जुलाई में इस दिन से फिरकी मारेंगे शनि, होगा बड़ा फेरबदल, क्या आप पर भारी पड़ेगी उल्टी चाल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें