Advertisment

July Panchak 2023: आज इतने बजे से शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, कब तक नहीं कर पाएंगे शुभ काम, जानें

author-image
Preeti Dwivedi
August Panchak End 2023: कल इतने बजे समाप्त हो रहे हैं पंचक, शुरू कर सकेंगे ये काम

नई दिल्ली। July Panchak 2023: हिन्दू कलेंडर के अनुसार आज यानि 6 जुलाई से पंचकों की शुरूआत हो रही है। दोपहर 1:37 बजे से अग्नि पंचक शुरू हो रहे हैं। जो 10 जुलाई तक चलेंगे. आखिर क्या होते हैं अग्नि पंचक जान लेते हैं।

Advertisment

हिन्दू धर्म में कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें पंचकों में करना वर्जित माना गया है। तो चलिए पंडित राम गोविंद शास्त्री से जानते हैं कि अगले पांच दिन आप कौन—कौन से काम नहीं कर पाएंगे।

अग्नि पंचक आज से - July me kub se shuru honge agni panchak: 

पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार अग्नि पंचक आज यानि 6 जुलाई को दोपहर 1:30 मिनट से शुरू हो रहे हैं। जो पांच दिन तक चलेंगे। इनकी समाप्ति जो 10 जुलाई को होगी।

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए – Panchak-July 2023:

जिस पंचक के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही है। उसमें पांच कार्य भूलकर भी नहीं किए जाने चाहिए। पंचक में लकड़ी घर में लाना या फिर उससे बने सामान खरीदना। चारपाई बुनना, घर की छत ढलवाना, दक्षिण दिशा की यात्रा करना और घर को पेंट आदि करवाना सख्त मना है।

Advertisment

पंचक से जुड़े जरूरी नियम – Agni Panchak July 2023:

पंचक के समय लकड़ी या फिर लकड़ी से बने सामान को खरीदना या घर पर बनवाना नहीं चाहिए।
पंचक में चारपाई बुनवाने और घर की छत ढलवाने की भी विशेष रूप से मनाही है।
पंचक के दौरान यदि बहुत जरूरी न हो तो दक्षिण दिशा की यात्रा भूलकर नहीं करवाना चाहिए। दरअसल, दक्षिण को यम की दिशा माना गया है।
इसी प्रकार पंचक के समय घर की पेंटिंग का कार्य नहीं शुरु करना चाहिए।यदि ये कार्य करवाने हों तो आप पंचांग की मदद से पंचक की जानकारी लेकर आगे–पीछे करवा सकते हैं।
पंचक के दौरान किसी परिजन की मृत्‍यु हो जाए तो उसका अंतिम संस्‍कार खास विधि से करना चाहिए। उसके साथ 4 मोतिचूर के लड्डू या नारियल रख देना चाहिए। इससे परिवार का संकट टल जाता है।

July Agni Panchak 2023, astrology, jyotish, bansal news, july me panchak kab se hain, अग्नि पंचक

Bansal News Astrology jyotish panchak 2023 July Agni Panchak 2023 panchak kya hote hain
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें