Advertisment

July Month Monsoon 2024: IMD ने दिल्ली समेत इन जिलों में किया अलर्ट जारी, MP में लगातार बारिश; मिजोरम में वर्षा बनी आफत

July Month Monsoon 2024: देशभर में इस बार मानसून ने 6 दिन पहले दस्तक दे दी है। मगर दिल्ली के लोग अभी भी उमस से जुझ रहे हैं।

author-image
aman sharma
July Month Monsoon 2024: IMD ने दिल्ली समेत इन जिलों में किया अलर्ट जारी, MP में लगातार बारिश; मिजोरम में वर्षा बनी आफत

July Ka Mausam 2024: देश में मानसून की दस्तक के बाद भी दिल्ली एनसीआर के लोग अभी भी बारिश (July Ka Mausam 2024) होने की राह देख रहे हैं। हालांकि, 2 जुलाई मंगलवार को यूपी से सटे स्थानों में हल्की बारिश हुई थी। मानसून देशभर को करीब 8 जुलाई तक कवर करता है, लेकिन इस बार यह 6 दिन पहले की एक्टिव हो गया।

Advertisment

मौसम विभाग ने बुधवार 3 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर समेत उससे सटे इलाकों में आज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। जबकि, यूपी के कई जिलों में हुई बारिश होने के बाद निवासियों को उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग दिल्ली में 2 जुलाई को मध्यम वर्षा की उम्मीद जताई थी, लेकिन सिर्फ कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि, उमस की वजह से बल्ब टेंपरेचर बढ़कर 29 डिग्री पर पहुंच गया। बता दें कि वेट बल्ब टेंपरेचर 32 से अधिक होने पर स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार महसूस करने लगता है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज भी राजधानी में काले बादल (July Ka Mausam 2024) छाए रहेंगे। साथ ही प्रदेश में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। दिल्ली में इस दौरान 25 से 35 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 8 जुलाई तक मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

उत्तराखंड- हिमाचल में आफत वाली वर्षा

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश (July Ka Mausam 2024) से लोगों को बड़ी राहत मिली है। आज भी पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश कहीं पर राहत और कहीं पर आफत बनकर आई है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1808073527557550540

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश (July Ka Mausam 2024) में छह जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही छह जुलाई तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड के लिए भी मौसम विभाग ने छह जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान- मप्र में भी मौसम सुहावना

मध्यप्रदेश में मानसून (July Ka Mausam 2024) इस समय काफी मेहरबान है। मप्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम खुबसूरत होने के बाद वह अपने परिवार के साथ अन्य-अन्य स्थानों पर घूमने जा रहे हैं। बालाघाट, इंदौर, बैतूल, सीधी, सिंगरौली और नर्मदापुरम में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Advertisment

https://twitter.com/Indiametdept/status/1808069302391919013

वहीं बड़वानी, बुरहानपुर. जबलपुर, देवास, नरसिंहपुर, धार, अलीराजपुर, डिंडोरी में भी बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। राजस्थान में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे निवासियों को गर्मी से राहत मिली है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश में छह जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

मिजोरम में मौत वाली बारिश

मिजोरम की राजधानी (July Ka Mausam 2024) आइजोल के बाहरी इलाके में भूस्खलन के कारण एक इमारत आंशिक रूप से जमींदोज हो गई, जिसमें एक चार साल की बच्ची समेत तीन लोगों के मरने की आशंका है। बता दें कि मिजोरम की राजधानी में यह घटना सुबह घटी जब इमारत में रहने वाले लोग सो रहे थे। परिवार के कुछ सदस्य वहां से निकलने में सफल रहे, लेकिन एक दंपत्ति और उनकी चार वर्ष की बेटी लापता हैं और माना जा रहा है कि वे मलबे में दबें हैं

मिजोरम में मौसम (July Ka Mausam 2024) खराब होने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। बता दें कि सोमवार 1 जुलाई से मिजोरम के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे संपूर्ण राज्य में काफी क्षति हुई है। इससे पहले रविवार को राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने भारी बारिश और तूफान को देखते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Parliament Session 2024 LIve: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में चार प्रमुख स्तंभ; विपक्ष ने किया वॉकआउट

ये भी पढ़ें- Hathras Haadsa Petition In SC: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हाथरस हादसा मामला, पीड़ितों से मिलने हाथरस पहुंचे सीएम योगी

Advertisment
चैनल से जुड़ें