Advertisment

July First Week Festival: जुलाई के पहले हफ्ते में आएंगे ये त्योहार, ये ग्रह बदलेंगे चाल, जानें व्यापार का शुभ-मुहूर्त

Jule First WeekFestivals: जुलाई के पहले हफ्ते में आएंगे ये त्योहार, ये ग्रह बदलेंगे चाल, जानें कब आएगा सर्वार्थ सिद्धि योग july first week Festivals Grah Gochar sarvarth sidhhi yog astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
July First Week Festival: जुलाई के पहले हफ्ते में आएंगे ये त्योहार, ये ग्रह बदलेंगे चाल, जानें व्यापार का शुभ-मुहूर्त

July First Week Festival: इस बार सप्ताह का पहला दिन नए महीने की शुरुआत कर रहा है। ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस जुलाई (July 2024)  के पहले सप्ताह में कौन-कौन से ग्रह राशि बदलने वाले हैं।

Advertisment

इस सप्ताह सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog 2024) कब आएगा। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि कौन कौन से ग्रह जुलाई के पहले सप्ताह में बड़ी उठापटक मचाएंगे।

1 जुलाई से 7 जुलाई 2024 (July First Week Festival) अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह के साप्ताहिक ग्रह गोचर के बारे में जानते हैं पंडित अनिल पांडे से।

सप्ताह का ग्रह गोचर (Grah Gochar 2024) 

चंद्रमा गोचर 

इस सप्ताह के चंद्रमा प्रारंभ में मेष राशि (Chandra Gochar in Mesh 2024) में रहेगा। इसके बाद 2 जुलाई को दिन में 11:52 वृष राशि में प्रवेश करेगा।

Advertisment

इसके दो दिन बाद 4 जुलाई को 4:17 शाम से मिथुन राशि में गोचर करेगा। 6 जुलाई को चंद्रमा 10:53 रात से कर्क राशि का हो जाएगा।

मंगल, शनि, बुध का गोचर

इस पूरे सप्ताह सूर्य मिथुन राशि (Surya in Mithun 2024) में रहेगा। इसी प्रकार इस पूरे सप्ताह मंगल मेष राशि में (Mangal Gochar 2024) , बुध (Budh) कर्क राशि में, गुरु वृष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में (Shani Vakri in Kumbh 2024) और राहु मीन राशि में गोचर (Shani in Meen 2024) करेंगे। शुक्र प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेगा तथा अच्छे जुलाई को 3:36 रात से कर्क राशि में (Kark me Shukra ka Gochar 2024) प्रवेश करेगा।

इस सप्ताह कब-कब रहेगी भद्रा

भद्रा 1 जुलाई को 10:42 दिन तक रहेगी। इसके उपरांत 3 जुलाई को 5:26 रात अंत से 4 जुलाई को 4:53 शाम तक भद्रा काल रहेगा।

Advertisment

सप्ताह के विवाह मुहूर्त

3 जुलाई को विवाह (July Vivah Muhurat 2024) , नामकरण, अन्नप्राशन और व्यापार का मुहूर्त (Vpayar ka Muhurat 1-7 July 2024)  है। इसके अलावा 1 जुलाई को भी नामकरण का मुहूर्त (Namkaran Muhurat 2024) है। मुंडन और उपनयन के कोई भी मुहूर्त इस सप्ताह नहीं है।

6 जुलाई से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) 

इस सप्ताह 6 जुलाई से गुप्त नवरात्रि 2024 (Gupt Navratri 2024 Date) प्रारंभ हो रही है। 6 जुलाई को 5:03 रात अंत से 8 जुलाई के 6:14 प्रातः तक पुष्य नक्षत्र है। 2 जुलाई को एकादशी (Ekadashi in July 2024)  है और 3 जुलाई को प्रदोष का व्रत (Pradosh Vrat 2024) है।

सप्ताह के सर्वार्थ सिद्ध योग () 

इस सप्ताह 2 जुलाई को 6:07 प्रातः से 5:05 रात अंत तक सर्वार्थ सिद्ध योग है।

Advertisment

इसी प्रकार 3 जुलाई को सूर्योदय से रात अंत तक और 7 जुलाई को सूर्योदय से 8 जुलाई के 6:14 प्रातः तक भी सर्वार्थ सिद्ध योग है।

यह भी पढ़ें: 

Shani Vakri 2024: चार दिन बाद शनि की फिरकी, 4 नवंबर तक वक्री शनि चलेंगे उल्टी चाल, 126 दिन का समय इन पर पड़ेगा भारी

Budh Gochar 2024: 30 जून को बुध करेंगे कर्क रााशि में प्रवेश, किसे शुभ-किसे अशुभ, जानें बुध के उपाय

Vastu Tips: दीवारों में कितनी ऊँचाई पर कौन सी तस्वीर लगानी चाहिए, तस्वीरों को लगाने को लेकर क्या कहता है वास्तु

Good Time Sign: ये संकेत बताते हैं आपके जीवन में आने वाला है अच्छा वक्त

Good Time Sign: नेवला का दिखना, मतलब बहुत जल्द बदलेगी किस्मत, यहां दिखना बेहद शुभ

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें