Advertisment

July 2023 Grah Gochar: जुलाई के पहले हफ्ते में होगा 3 ग्रहों का बदलाव, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

author-image
Bansal news
July 2023 Grah Gochar: जुलाई के पहले हफ्ते में होगा 3 ग्रहों का बदलाव, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

July 2023 Grah Gochar: जुलाई महीने के पहले सप्ताह में 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। सबसे पहले इसकी शुरुआत ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह से होगी।

Advertisment

जुलाई के पहले सप्ताह में बन रहा ग्रहों का राशि परिवर्तन कई राशियों में होने वाले बदलाव का कारण बन सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके लिए अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

ये राशियां आर्थिक लाभ से लाभवन्तित होंगी और जीवन में सफलता के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं जुलाई के पहले हफ्ते में किन राशियों के अच्छे दिन आने वाले हैं।

जाने क्या होगी ग्रहों की स्थिति

मंगल ग्रह 1 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं और पूरे अगस्त तक इसी स्थिति में बने रहेंगे। इसके कुछ ही दिनों के बाद यानी 7 जुलाई को भौतिक सुख सुविधाओं के स्वामी शुक्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं।

Advertisment

इसके अगले दिन 8 जुलाई को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही सभी ग्रहों के राजा सूर्य स्थित हैं। बुध और सूर्य की इस युति से बुधादित्य योग बनेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ रहेगा।

मेष  और मिथुन राशि पर होगा ग्रह गोचर का प्रभाव

[caption id="attachment_228291" align="alignnone" width="889"]July-Grah-Gochar July Grah Gohar 2023[/caption]

जुलाई के पहले सप्ताह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। मेष राशि वालों के लिए यह काफी शुभ होने वाला है। इस दौरान ग्रहों का शुभ लाभ आपकी समस्याओं को दूर करेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करेगा।

Advertisment

इस दौरान यदि समझदारी से काम लिया जाए तो जीवन में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन से पराक्रम और साहस में तो बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का पहला हफ्ता काफी लाभदायक होने वाला है। बुध और सूर्य की युति से बनने वाला बुधादित्य योग मिथुन राशि वालों के लिए संचार कौशल और बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाएगा।

वहीं शुक्र के प्रभाव से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए नए लोगों से दोस्ती होगी, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें :

Green Diamond: अमेरिका की फर्स्ट लेडी को मोदी ने किया ग्रीन डायमंड गिफ्ट, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Lust Stories 2: सिर्फ काजोल और तमन्ना नहीं, ये भी है खास, जो फिल्म देखने को कर सकती हैं मजबूर

Leo first look: बेहद खतरनाक लुक में दिखे थलपति विजय, बर्थडे पर शेयर किया लियो का फर्स्ट लुक

Zodiac Signs first week of July good days will come July Grah Gochar आएंगे अच्छे दिन जुलाई का पहला सप्ताह जुलाई ग्रह गोचर राशियां
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें