Advertisment

Jug Jug Jiyo: नीतू कपूर ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, फोटो शेयर कर कही यह बात..

Jug Jug Jiyo: नीतू कपूर ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, फोटो शेयर कर कही यह बात.. Jug Jug Jiyo: Neetu Kapoor completed the shooting of the film, shared this photo and said this thing ..

author-image
Bansal News
Jug Jug Jiyo: नीतू कपूर ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, फोटो शेयर कर कही यह बात..

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जिओ' की शूटिंग पूरी कर ली है। 63 वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपने मेक-अप रूम की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इससे उन्हें दोबारा आत्मविश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली है।

Advertisment

नीतू कपूर ने लिखा, '' आखिरकार 'जुग जुग जिओ' की शूटिंग पूरी की। फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। इस दौरान कुछ बेहद ही प्यारे दोस्त बने। फिल्म के जरिए मुझे अपना आत्मविश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली, जिसकी मुझे सबसे अधिक जरुरत थी। यह फिल्म मेरे लिए हमेशा बेहद खास रहेगी।'' 'जुग जुग जिओ' के जरिए नीतू कपूर सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने आखिरी बार फिल्म 'बेशरम' में काम किया था, जिसमें उनके बेटे रणबीर कपूर और दिवंगत पति ऋषि कपूर भी अहम भूमिका में थे।

'जुग जुग जिओ' का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस कर रही है जबकि इसके निर्देशक राज मेहता हैं, जिन्होंने 2019 में हिट कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा दमदार अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म में मनीष पॉल और प्रजाक्ता कोहली भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

View this post on Instagram

ranbir kapoor Rishi Kapoor jiyo jug jiyo jug jug jug jug jiyo jug jug jiyo 2021 movie jug jug jiyo jaisan jug jug jiyo jesan jug jug jiyo movie 2021 jug jug jiyo re jesan jug jug jiyo re jesan dhani jug jug jiyo reprise jug jug jiyo ri jug jug jiyo song jug jug jiyo trailer jug jug jiyo wrap up party jug jug jiyo yaar gulzar jug jugg jeeyo 2021 jug jugg jeeyo film jug jugg jeeyo look varun dhawan jug jug jiyo frankly speaking with neetu kapoor frankly speaking with rishi kapoor & neetu kapoor jug jug jiyo cast jug jug jiyo movie neetu & rishi kapoor Neetu Kapoor neetu kapoor daughter neetu kapoor new post neetu kapoor son neetu kapoor video neetu singh neetu singh songs rishi kapoor and neetu singh songs rishi kapoor cancer rishi kapoor health rishi kapoor interview rishi kapoor movies rishi kapoor news rishi kapoor songs rishi kapoor top news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें