/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/j-p-nadda.jpg)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेता के ने ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक दो ट्वीट किए गए। उनके हैंडल से रूस—यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में ट्वीट किए गए। इस ट्वीट में यूक्रेन से जुडे़ ट्वीट किए गए। जेपी नड्डा के ट्वीटर हैंडस से ट्वीट कर कहा गया कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने कहा कि रूस को दान करने की जरूरत है क्योंकि मेरी मदद की जरूरत है।
BJP national president JP Nadda's Twitter account hacked. pic.twitter.com/AdZ3fh7pd3
— ANI (@ANI) February 27, 2022
बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया है। हैक होने के बाद दौरान उनके ट्विटर अकाउंट से दो 2 ट्वीट भी किए गए हैं। एक ट्वीट में लिखा है कि 'सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है।' वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा गया है कि 'रूस के लोगों के साथ खड़े हों। अब क्रिप्टोक्यूरेंसी दान स्वीकार करना। बिटकॉइन और एथेरियम। यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों। अब क्रिप्टोक्यूरेंसी दान स्वीकार करना।'
हालांकि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के ट्वीटर हैंडल को अब वापस रिकवर कर लिया गया है। साथ ही सारे विवादित ट्वीट को भी हटा दिया गया हैं। अब उनके ट्वीटर हैंडल पर आखिरी ट्वीट उत्तर प्रदेश की जनता से 5वें चरण में वोट डालने की अपील करने का हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण की सभी 61 सीटों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा राज्य में एक सशक्त सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए आगे आयें।'
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें