Advertisment

JP Nadda Bhopal : जेपी नड्डा पहुंचे भोपाल, मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

JP Nadda Bhopal : जेपी नड्डा पहुंचे भोपाल, मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल JP Nadda reached Bhopal will be involved in Mann Ki Baat program vkj

author-image
deepak
JP Nadda Bhopal : जेपी नड्डा पहुंचे भोपाल, मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

JP Nadda Bhopal : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच चुके है। जेपी नड्डा आज निर्माणाधीन बीजेपी कार्यालय भूमिपूजन करेंगे। जेपी नड्डा आज सुबह 10.10 बजे स्टेट हैंगर पहुंचे, जहां से वह 10.45 बजे गांधीनगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक 53 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शािमल होंगें।

Advertisment

भाजपा कार्यालय का करेंगे भूमिपूजन

दोपहर 1.55 बजे नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे। वही 2.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल एवं नर्मदापुरम के संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 7 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

नड्डा को लेकर की गई भव्य तैयारियां

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। संगठन के बड़े नेताओं के पोस्टरों से भोपाल पट गया है। बीजेपी नए कार्यालय के भूमि पूजन के लिए बड़ा टेंट लगाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बड़े कट आउट भी लगाए गए है। मौजूदा कार्यालय को भी सजाया गया है।

jp-nadda jp nadda visit bhopal news jp nadda visit bhopal jp nadda speech jp nadda news jp nadda live Jp Nadda In Mp jp nadda in bhopal jp nadda bhopal visit news jp nadda bhopal visit bhopal news bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें