Advertisment

JP Hospital Doctor Suicide Case: अस्पताल के कैंपस में ही डॉक्टर ने लगाई फांसी, अगले साल था रिटायरमेंट

हबीबगंज थाना क्षेत्र में JP Hospital Doctor Suicide Case एक डॉक्टर ने आज अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि डॉक्टर जेपी अस्पताल के कैंपस में रहते थे। आज सुब​ह डॉक्टर भूरिया का शव उनके घर के अंदर मिला।

author-image
Bansal News
JP Hospital Doctor Suicide Case: अस्पताल के कैंपस में ही डॉक्टर ने लगाई फांसी, अगले साल था रिटायरमेंट

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में JP Hospital Doctor Suicide Case एक डॉक्टर ने आज अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि डॉक्टर जेपी अस्पताल के कैंपस में रहते थे। आज सुब​ह डॉक्टर भूरिया का शव उनके घर के अंदर मिला।

Advertisment

स्थिति का पता लगाया जा सकेगा

जानकारी के अनुसार जयप्रकाश चिकित्सालय के डॉक्टर हजारी लाल भूरिया ने फांसी लगाकर जान दी है। डॉक्टर भूरिया जेपी अस्पताल में ब्लड बैंक ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। डॉक्टर भूरिया अस्पताल परिसर स्थित शासकीय आवास में फांसी लगाई है। डॉक्टर भूरिया अगले साल रिटायरमेंट होने वाले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन में जुट गई है। हबीबगंज पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है। इसके बाद ही आगे की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा।

पुलिस के अनुसार मूतल: सागर के रहने वाले डॉक्टर एचएल भूरिया जेपी अस्पताल में ही रहते थे। उनकी पत्नी सागर में डॉक्टर हैं, जबकि वे पैथॉलाजी में पदस्थ थे। वे यहां पर अकेले ही रह रहे थे। शनिवार सुबह 7 बजे घर पर खाने बनाने वला लड़का पहुंचा, तो भूरिया फंदे पर मिले। भूरिया के करीबियों ने बताया कि डॉक्टर भूरिया ने सुबह 3.47 बजे अपने पैथालॉजी के वाटसअप ग्रुप में मैसेज किया। इसमें उन्होंने लिखा कि खून का थक्का जम रहा है। हालांकि यह किसने देखा यह पता नहीं चल पाया। सुबह जब पुलिस पहुंची तो वे फंदे पर मिले।

पिपलानी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने फांसी लगा ली
उधर पिपलानी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने फांसी लगा ली। पुलिस को मृतक के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने सुसाइड नोट में पार्टनर की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि धोखा देने और पार्टनर के उकसाने के कारण उसने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि इसमें पैसे के लेनदेन का मामला भी सामने आया है। एफएसएल टीम और पुलिस मौके पर मौजूद है। जानकारी के अनुसार पिपलानी क्षेत्र के निज़ामुद्दीन कॉलोनी में मृतक रहता था।

Advertisment
retirement News JP Hospital Doctor Suicide Case today JP Hospital Doctor Suicide Case Jaypee Hospital house hospital campus himself hanged Habibganj police station Dr Bhuria doctor hanged himself doctor
Advertisment
चैनल से जुड़ें