Advertisment

Nobel Prize 2023: जॉन फॉसे को मिला साहित्य में नोबेल पुरस्कार, जानें क्यों दिया गया पुरस्कार

नई दिल्‍ली। साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार 2023 का ऐलान हो गया है। गुरुवार को स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने घोषणा करते हुए बताया।

author-image
Bansal news
Nobel Prize 2023: जॉन फॉसे को मिला साहित्य में नोबेल पुरस्कार, जानें क्यों दिया गया पुरस्कार

नई दिल्‍ली। साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार 2023 का ऐलान हो गया है। गुरुवार को स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने घोषणा करते हुए बताया कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि फॉसे उन्‍हें आवाज देते हैं, जिन्‍हें व्‍यक्‍त नहीं किया जा सकता। उनके नाटकों में काफी इनोवेशन होता है, जिसे काफी पसंद भी किया जाता है। यही वजह है कि इस अवॉर्ड के लिए इस साल उन्‍हें चुना गया है। नोबेल प्राइज मिलने पर जॉन फॉसे ने कहा कि वो इसे लेकर काफी उत्‍साहित हैं और कुछ हद तक डरे भी हुए हैं।

Advertisment

1964 में ठुकरा  दिया था यह पुरस्कार 

जॉन फॉसे नोबेल प्राइज विजेताओं की उस सूची का हिस्‍सा बन गए हैं, जिसमें टोनी मॉरिसन से लेकर अर्नेस्ट हेमिंग्वे और जीन-पॉल सार्त्र शामिल हैं। जीन-पॉल ने तो साल 1964 में यह पुरस्कार ठुकरा भी दिया था। पिछले साल, फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स को साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था।

उन्‍हें पुरस्कार देने वाली स्वीडिश अकादमी ने उत्तर-पश्चिम फ्रांस के नॉर्मंडी क्षेत्र में उनके छोटे शहर की पृष्ठभूमि में निहित पुस्तकों के लिए “साहस और नैदानिक तीखापन” जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया था। एर्नाक्स 119 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेताओं में से सिर्फ 17वीं महिला थीं।

ये भी पढ़ें

Today History: आज के ही दिन पहली बार भारतीय सिनेमा को मिली थी आवाज, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

Delhi News: तीस हजारी फायरिंग कांड में आठ वकीलों को मिली जमानत, एडवोकेट्स दो समूहों में हुई थी भिड़ंत

Jharkhand News: राज्य कैबिनेट ने 32 प्रस्तावों को किया मंजूर, कैंसर-रैबीज को लेकर किया यह फैसला

Weather Update Today: आज इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

RBI MPC Meeting: रेपो रेट पर RBI गवर्नर ने किया बड़ा एलान, जानें यहां

Norwegian writer Jon Fosse NOBLE PRIZE Nobel Prize Literature and Art Literature
Advertisment
चैनल से जुड़ें