Advertisment

Job Creation in Modi Govt: मोदी सरकार में अब तक 1.75 करोड़ लोगों को मिला रोजगार: मंत्री भूपेन्द्र यादव

Job Creation In Modi Govt: मंत्री भूपेन्द्र ने मंत्रालय द्वारा दिए आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा देश में नौ सालों में रोजगार के अवसर बढ़ें

author-image
Bansal news
Job Creation in Modi Govt: मोदी सरकार में अब तक 1.75 करोड़ लोगों को मिला रोजगार: मंत्री भूपेन्द्र यादव

Job Creation In Modi Govt: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को मंत्रालय द्वारा दिए आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में पिछले नौ सालों में रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि देखने को मिली है और 2014 के बाद लगभग 1.25 करोड़ नई नौकरियां पैदा हुई हैं।

Advertisment

केंद्रीय श्रम एवं रोजगर मंत्री भूपेन्द्र यादव प्रेष वार्ता करते हुए मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ो का जिक्र करते हुए कहा कि  2014 से लेकर 2022 तक के बीच देश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। पिछले नौ वर्षों में रोजगार में भारी बढ़ोतरी हुई है।

2014 के बाद लगभग 1.25 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं

यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अवधि (2014-2022) के दौरान देश में लगभग 1.25 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं। अपने बयान की पुष्टि करते हुए मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आंकड़ो को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि अगर आप इपिएफवो का डाटा देखें तो पेंशन भोगियों की संख्या बढ़ गई है।

पेंशनभोगियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

मंत्री भूपेन्द्र ने कहा कि कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत 2014-15 में पेंशनभोगियों की संख्या 51 लाख थी। जो 2021-22 में बढकर 72 लाख हो गयी है. उन्होंने समझाया कि यदि आप देखें तो लगभग 21 लाख लोग सेवानिवृत हुए हैं। जो ईपीएफओ द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना है, उसमें भी वृद्धि हुई है।

Advertisment

ईपीएफओ में भी करोड़ो नये सदस्य जुड़े

यादव ने कहा, ईपीएफओ के आंकड़ों से पता चलता है कि 2014-15 में पंजीकृत ग्राहकों की कुल संख्या 15.84 करोड़ थी, जो 2021-22 में बढ़कर 27.73 करोड़ हो गई है।
उन्होंने इस सप्ताह ईपीएफओ द्वारा जारी पेरोल डाटा का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस साल अप्रैल में 17.20 लाख नये सदस्य जुड़े हैं।

ईपीएफओ में नए सदस्यों का नामांकन 2022-23 में 1.38 करोड़ था, जो 2021-22 में 1.22 करोड़ और 2020-21 में 77.08 लाख था। आंकड़ों के अनुसार 2019-20 (प्री-कोविड) में लगभग 78.58 लाख और 2018-19 में 61.12 लाख सदस्य जुड़े थे।

ई-श्रम पोर्टल पर श्रेणियों की संख्या बढ़ाई गई

रोजगार एवं श्रम मंत्री ने बताया कि शुरुआत में ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन के लिए व्यवसायों की 120 श्रेणियां थीं, जिसे बाद में बढ़ाकर 400 कर दिया गया। नॉन आर्गेनाईजेशन श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से ई-श्रम पोर्टल 26 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया गया था।

Advertisment

उन्होंने नेशनल करिअर सर्विस (NCS) पोर्टल के बारे में भी बात की, जिसने पिछले नौ वर्षों के दौरान 1.39 करोड़ रिक्तियां जुटाने में मदद की। एनसीएस पोर्टल पर वर्तमान में 11.25 लाख सक्रिय नियुक्ति और 6.42 लाख सक्रिय रिक्तियां हैं।

ये भी पढ़ें

Jet Engine: अब भारत में ही बनेंगे जेट इंजन, पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बीच ऐतिहासिक समझौता

Chattisgadh News: भूपेश बघेल ने अमित शाह पर साधा निशाना, फिल्म आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने का किया आग्रह

Advertisment

SSC CHSL  Recruitment 2022: एसएससी सिएचएसएल टीयर- 2 का एडमिट कार्ड जारी , देखें परीक्षा की तारीख 

shram mantri sarkari job niyukti rojgar mantri modi gov job creation in modi gov Gov Job EPFO e shram portal business bhupendra yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें