Advertisment

Job Alert: कोरोना महामारी के बीच जानिए किस सेक्टर में लोगों को मिली सबसे ज्यादा नौकरी

Job Alert: कोरोना महामारी के बीच जानिए किस सेक्टर में लोगों को मिली सबसे ज्यादा नौकरी Job Alert: Amidst the corona epidemic, know in which sector people got the most jobs nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Job Alert:  कोरोना महामारी के बीच जानिए किस सेक्टर में लोगों को मिली सबसे ज्यादा नौकरी

Job Alert: रोजगार एक ऐसा शब्द है जो भारत में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता है। लोग पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2021 में किस सेक्टर ने सबसे ज्यादा नौकरी दी? आप कहेंगे मुझे कैसे पता, तो चलिए एक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग बिजनेस बरगंडी प्राइवेट ( Burgundy Private) और हुरुन इंडिया (Hurun India) की रिपोर्ट बताते हैं, जिसने साल 2021 में सबसे ज्यादा Job देने वाले सेक्टर की घोषणा की है।

Advertisment

किस कंपनी ने दी सबसे ज्यादा नौकरियां

इस रिपोर्ट के मुताबिक रोजगार देने के मामले में साल 2021 में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (Jobs in IT Sector) सबसे आगे रहा है। अब तक इस सेक्टर में 14,97,501 लोगों की भर्तियां हो चुकी हैं। खासकर इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने सबसे ज्‍यादा लोगों को जॅब्‍स दी हैं। TCS में इस साल कर्मचारियों की संख्या 5.06 लाख से भी ज्‍यादा हो गई है।

आईटी सेक्टर के बाद इस सेक्टर में लोगों को रोजगार मिला है

एक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग बिजनेस बरगंडी प्राइवेट ( Burgundy Private) और हुरुन इंडिया (Hurun India) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में आईटी सेक्टर के बाद सबसे ज्‍यादा भर्तियां वित्‍तीय सेवा क्षेत्र (Financial Services Sector) में देखने को मिली। इस सेक्‍टर में इस साल अब तक 10,36,605 नए कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। -Bank news

बाकी सेक्टरों का क्या है हाल?

फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे अधिक लोगों को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने नौकरी दी है। इस साल एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों की संख्या 1,20,116 हो गई है। ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर ने इस दौरान 5,57,191 लोगों को रोजगार दिया।इस सेक्टर में सबसे ज्‍यादा भर्तियां मदरसन सुमी सिस्टम्स (Motherson Sumi Systems) ने की। हेल्थकेयर सेक्टर (Healthcare Sector) चौथा सबसे ज्‍यादा रोजगार देने वाला सेक्टर बना, जिसमें इस साल 5,40,686 लोगों की नियुक्ति हुई हैं।

Advertisment

कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर में 5 लाख से ज्‍यादा को मिली जॉब

कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग सेक्टर्स में इस साल अब तक 5,25,145 लोगों को नौकरियां मिलीं और यह पांचवे स्थान पर रहा। इसके बाद सर्विसेज सेक्टर में 5,01,818 लोगों को, टेलीकम्युनिकेशन में 3,44,199 को, कंज्यूमर गुड्स सेक्‍टर में 3,29,785 नई भर्तियां, मेटल्स एंड माइनिंग में 2,38,567 को और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सेक्टर में 1,92,742 लोगों को इस साल जॉब दिया।

टॉप-500 कंपनियों की वैल्‍यू जीडीपी से ज्‍यादा हुई

हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बावजूद वैल्यूएशन के लिहाज से भारत की टॉप 500 कंपनियों में इस साल अच्‍छी ग्रोथ देखने को मिली है। इन सभी 500 कंपनियों की कुल वैल्यू करीब 228 डॉलर है। इनकी वैल्‍यू वित्त वर्ष 2021 की भारत की जीडीपी से भी अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से 200 कंपनियों की मार्केट वैल्यू इस साल दोगुना हुई है।

work up job work from home jobs near me work from home jobs work from home work abroad wells fargo careers virtual assistant jobs vacancies trade me jobs tesla jobs tesla careers software engineer software developer side hustle sbi recruitment 2021 sbi careers remote jobs receptionist jobs near me receptionist Railway Recruitment 2021 railway recruitment qatar airways careers Post Office Recruitment 2021 part time jobs near me part time jobs part time online jobs from home online jobs for students online jobs online data entry jobs naukri jobs monster jobs microsoft careers marriott careers majhi naukri 2021 linkedin jobs latest govt jobs jobs near me jobs hiring near me jobs hiring job vacancy job seeker job search job openings near me job bank job application job alert 2021 job alert job it jobs infosys careers indigo careers icici careers ibm careers hiring near me highest paying jobs govt job alert government jobs government job vacancies google jobs google careers glassdoor jobs full time jobs near me freelance jobs freelance free job alert 2021 free job flight attendant jobs find a job financial analyst FCI Recruitment 2021 fast job search fast job employment emirates careers devnetjobsindia deloitte careers data scientist data entry jobs data analyst cvs careers civil service jobs cashier career assam rifles recruitment 2021 aps jobs apprenticeship apple jobs apple home advisor apple careers amazon work from home amazon jobs near me amazon jobs amazon force amazon delivery jobs amazon careers all jobs for you administrative assistant account manager accenture careers
Advertisment
चैनल से जुड़ें