Advertisment

UGC chairman: जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार बने यूजीसी के अध्यक्ष

जेएनयू  के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

author-image
Bansal Desk
UGC chairman: जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार बने यूजीसी के अध्यक्ष

नई दिल्ली। जेएनयू  के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Advertisment

अधिकारियों ने दी जानकारी

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुमार का जेएनयू में कार्यकाल विवादों से भरा रहा था। पिछले साल अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह वर्तमान में कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।

सात दिसंबर से खाली था पद

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘जगदेश कुमार को यूजीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’ 65 वर्ष की आयु हो जाने पर प्रोफेसर डीपी सिंह के जीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सात दिसंबर से यह पद खाली था। सिंह ने 2018 में यूजीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। उच्च शिक्षा नियामक के उपाध्यक्ष का पद भी खाली है। मंत्रालय ने अभी तक जेएनयू में कुमार के उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है।

vice-chairman of ugc vice chancellor ugc vice chairman speech ugc chairman UGC M jagdish JNU M jagdish chairman ugc chairman of ugc chairman (board member title) chairman buft congratulate newly appointed ugc chairman
Advertisment
चैनल से जुड़ें