Advertisment

JMM Party: आगामी लोकसभा चुनाव में सदस्य बढ़ाने को लेकर JMM चलाएगा अभियान, यहां पढ़ें विस्तार से

author-image
Bansal news
JMM Party: आगामी लोकसभा चुनाव में सदस्य बढ़ाने को लेकर JMM चलाएगा अभियान, यहां पढ़ें विस्तार से

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 50 लाख सदस्यों को शामिल करने के लिए एक अभियान शुरू करेगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। यह निर्णय मंगलवार को JMM केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया।

Advertisment

बैठक में इन पर हुई चर्चा

इस बैठक में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन में पार्टी की स्थिति मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नेताओं ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले को झारखंड में भाजपा के ‘‘ताबूत में आखिरी कील’’ बताया।

JMM प्रमुख शिबू सोरेन ने बैठक की अध्यक्षता की

बैठक की अध्यक्षता JMM प्रमुख शिबू सोरेन ने की और इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी के सांसद, विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।बाद में, मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने संवाददाताओं को बताया कि विभिन्न जिलों से आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की योजनाओं को राज्य के दूर-दराज के इलाकों में लागू करने के लिए कहा गया।

गठबंधन बनाने के पार्टी के प्रयासों पर की चर्चा

JMM के प्रवक्ता एवं केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों का राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने के पार्टी के प्रयासों पर चर्चा की गई।

Advertisment

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पिछले महीने पटना में बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेने वाले 14 विपक्षी दलों में झामुमो भी शामिल थी। JMM प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चर्चा बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने के अलावा 50 लाख सदस्यों को जोड़ने के लिए एक अभियान शुरू करने पर भी केंद्रित रही।

JMM के उम्मीदवारों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया

बड़े विपक्षी गठबंधन में पार्टी को मजबूत करने और डुमरी विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस पर भी चर्चा हुई कि सरकारी योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक कैसे पहुंचाया जाए।’’पांडेय ने कहा कि लोकसभा सीटों के लिए JMM के उम्मीदवारों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

सहयोगी दलों की बैठक

पांडेय ने कहा, “सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला सहयोगी दलों की बैठक में लिया जाएगा।”उन्होंने कहा, ‘‘2024 का लोकसभा चुनाव हो या अगले साल दिसंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव, JMM हमेशा लड़ने के लिए तैयार है और उसे डुमरी में विधानसभा उपचुनाव जीतने का भरोसा है।’’डुमरी उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।

Advertisment

अप्रैल में राज्य के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

झारखंड में भाजपा के अध्यक्ष के रूप में मरांडी की नियुक्ति पर, पांडेय ने कहा कि यह भाजपा के लिए एक चुनौती होगी, क्योंकि वह खुद पिछले कुछ वर्षों से अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं।

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के 30 विधायक हैं, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस के 17 और राजद का एक विधायक है। सदन में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के 26 विधायक हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें :

Jodhpur News: जोधपुर के सरकारी अस्पताल में अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीजों के पैरों को कुतर डाला

Nia Raid: NIA ने ISIS मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, जानें क्या है पूरा मामला

Uorfi Javed New Dress: पाकिस्तानी सूट पहनकर गाड़ी से उतरी उर्फीं, तो यूजर्स बोले- आज तो चमत्कार हो गया

Advertisment

Alliance Frances: एलायंस फ्रांसेस देहरादून में करेगा कार्यालय स्थापित, प्रतिनिधिमंडल ने सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Twitter VS Threads: ट्विटर से टक्कर लेने आ रहा मेटा का ‘Threads’ App, इस दिन होगा लॉन्च

हेमंत सोरेन सरफराज अहमद विनोद कुमार विनोद रांची समाचार लाइव रांची समाचार आज रांची समाचार रांची नवीनतम समाचार जेएमएम पार्टी आज समाचार रांची अहमद सईद Vinod Kumar Vinod Today news Ranchi Sarfaraz Ahmed ranchi news today ranchi news live ranchi news ranchi latest news jmm party Ahmed Said " Hemant Soren"
Advertisment
चैनल से जुड़ें