Advertisment

J&K Weather: घाटी में शीतलहर का प्रकोप, अधिकतर जगह पारा शून्य से नीचे

author-image
Bansal News
J&K Weather: घाटी में शीतलहर का प्रकोप, अधिकतर जगह पारा शून्य से नीचे

श्रीनगर। कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने और सर्द रातें होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग को छोड़कर समूची घाटी में मंगलवार की रात पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा।

Advertisment

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में भी इस मौसम में पहली बार रात को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात को शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया जबकि पहलगाम में पारा शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के काज़ीगुंड में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में पारा शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ। हालांकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और समूचे कश्मीर में यह एक मात्र स्थान था जहां पारा शून्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।.

वहीं लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि द्रास में शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकता है तथा दिन में ठंड कम होगी जबकि रातें सर्द होंगी।

Advertisment
जेके वेदर न्यूज कश्मीर का मौसम अपडेट snowfall kashmir news in hindi snowfall in sringar snowfall in kashmir snowfall in jammu kashmir snowfall in gulmarg ladakh leh snowfall kashmir snowfall update kashmir snowfall news kashmir snowfall hindi news jammu snowfall news
Advertisment
चैनल से जुड़ें