Advertisment

J&K Encounter: शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

J&K Encounter: शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर J&K Encounter: between security forces and terrorists in Shopian district, one terrorist killed

author-image
Bansal News
Terrorists Attack: श्रीनगर में CRPF और पुलिस की ज्वाइंट पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान और नागरिक घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बृहस्पतिवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के जैनपुरा इलाके के काशवा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

Advertisment

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का उचित जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एक आतंकवादी मारा गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है। आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और न ही यह पता लगा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था।

terrorist attack terrorist Shopian Encounter Shopian kashmir Terrorist attack Jammu Kashmir encounter jammu kashmir J&K Encounter Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें