Advertisment

JK Encounter: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर

JK Encounter: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर JK Encounter: between security forces and terrorists in Poonch, one terrorist killed

author-image
Bansal News
Srinagar Encounter: पुलवामा में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुंछ के बहरामगला इलाके में हथियारबंद आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचनाएं मिलने के बाद एक तलाश अभियान चलाया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

terrorist killed surankote sector security official search operation poonch encounter poonch one terrorist killed News millitats in poonch area of jammu kashmir LET terror Group Latest Jammu News in Hindi JK Encounter: between security forces and terrorists in Poonch Jammu News in Hindi Jammu news Jammu Kashmir Police jammu Kashmir news jammu kashmir Jammu Hindi Samachar hindi latest news Encounter CRPF
Advertisment
चैनल से जुड़ें