Advertisment

मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी घोषित: जीतू पटवारी की टीम में 177 नेताओं को मिली जगह, 71 महासचिव और 17 उपाध्यक्ष शामिल

Jitu Patwari PCC Team: 10 महीने बाद जीतू पटवारी की 177 सदस्यीय टीम घोषित हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी 71 महासचिव, 17 उपाध्यक्ष शामिल हैं।

author-image
Rohit Sahu
मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी घोषित: जीतू पटवारी की टीम में 177 नेताओं को मिली जगह, 71 महासचिव और 17 उपाध्यक्ष शामिल

Jitu Patwari PCC Team: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगभग 10 महीने के इंतजार के बाद अपनी नई टीम (State Congress Executive declared) की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में 177 सदस्य शामिल हैं, जो एक बड़ी और व्यापक कार्यकारिणी है। इसमें 71 महासचिव 17 उपाध्यक्ष, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। ज्यादातर 50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को नेता के रूप में स्थान मिला है तो वहीं वरिष्ठों के अनुभव के लाभ के लिए वरिष्ठजनो को भी सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिला है।

Advertisment

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत 16 कार्यकारणी सदस्य

16 कार्यकारी सदस्यों में सीनियर नेताओं को भी जगह दी गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी,  पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी, मनोज चौहान और भूपेन्द्र मरावी को जगह दी गई है।

दिग्विजय सिंह के बेटे समेत 17 उपाध्यक्ष, 2 महिलाएं शामिल

जीतू पटवारी (Jitu Patwari) की टीम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह समेत 17 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें 2 महिलाएं हिना कांवरे और झूमा सोलंकी को जगह मिली है।

https://twitter.com/INCMP/status/1850214494057955338

जीतू पटवारी ने एक्स पोस्ट कर सदस्यों को दी बधाई

टीम घोषित होन पर जीतू ने एक्स पर पोस्ट कर सभी को बधाई दी है उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई! मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व और समर्पण से पार्टी को नई दिशा और ऊंचाइयाँ मिलेंगी, और हम सब मिलकर प्रदेश में कांग्रेस को और मजबूत बनाएंगे। अब समय है, मिलकर जनता की आवाज़ बुलंद करने और प्रदेश में कांग्रेस के मजबूत भविष्य का निर्माण करने का। जय कांग्रेस, जय हिंद।

Advertisment
यह भी पढ़ें: बीजेपी की कार्यशाला: कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पहुंचीं, 5 महीने पहले जॉइन की थी पार्टी, अब बोलीं- मैं BJP सदस्य नहीं
10 महीने से ज्यादा समय बाद मिली टीम

टीम में लगातार देरी हो रही थी जिसके चलते जीतू पटवारी पर यह आरोप लगाया गया था कि वे कांग्रेस (MP Congress) की गुटबाजी पर लगाम कसने में और समन्वय बनाने में नाकाम रहे हैं। लेकिन अब आखिरकार उन्हें टीम (PCC Team) मिल गई है।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह, उमंघ सिंघार और हेमंत कटारे पर FIR: रामनिवास रावत के पुराने वीडियो को वायरल कर छवि धूमिक करने का आरोप

Advertisment
mp congress jitu patwari जीतू पटवारी MP Congress state executive Madhya Pradesh Congress Pradesh karyakarini मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी Congress Executive State Congress Executive State Congress Executive declared
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें