Advertisment

MP में Congress के इन जिलाध्यक्षों पर गिरने वाली है गाज: 3 साल से जमे पदाधिकारियों की होगी छुट्टी!

Jitu Patwari MP Congress: MP में Congress के इन जिलाध्यक्षों पर गिरने वाली है गाज, 3 साल से जमे पदाधिकारियों की होगी छुट्टी!

author-image
Rohit Sahu
MP में Congress के इन जिलाध्यक्षों पर गिरने वाली है गाज: 3 साल से जमे पदाधिकारियों की होगी छुट्टी!

Jitu Patwari MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त और लोकसभा चुनाव में बीजेपी के क्लीन स्वीप के बाद अब कांग्रेस नए सिरे से संगठन तैयार करने में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अब संगठन में सुधार के लिए एक बड़ी सर्जरी करने वाले हैं। दरअसल कांग्रेस जल्द ही 26 ब्लॉक अध्यक्षों की छुट्टी करने वाली है। दरअसल कांग्रेस निष्क्रिय, बुजुर्ग और बीमार होने की वजह से पार्टी को वक्त न दे पाने वाले पदाधिकारियों को हटाने की तैयारी कर रही है।

Advertisment
ब्लॉक अध्यक्षों के बाद इन पदाधिकारियों पर कार्रवाई

हाल ही में कांग्रेस ने ऐसे 20 ब्लॉक अध्यक्षों को भी हटाया था। पार्टी जल्द ही 3 साल से ज्यादा वक्त से पद पर जमे जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के कामकाज और पार्टी में सक्रियता की समीक्षा करेगी। इसके आधार पर उन्हें आगे कंटीन्यू करने या हटाने का फैसला लिया जाएगा। पीसीसी ने ऐसे सभी जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट तैयार कर ली है। दो दिन पहले पीसीसी में जिला संगठन मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और एमपी संगठन (MP Congress) प्रभारी एआईसीसी के सचिव संजय दत्त ने निष्क्रिय लोगों को पद छोड़ने की नसीहत दी थी। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पार्टी संगठन में ये बड़ी सर्जरी कर सकती है।

यह भी पढ़ें: मशहूर रैपर Divine के खिलाफ धोखाधड़ी का केस: हजारों ऑडियंस करती रही इंतजार, परफॉर्म किए बिना भागे!
पदाधिकारियों के साथ बैठक में हुआ फैसला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अभा कांग्रेस के सचिव संजय दत्त ने जिला संगठन मंत्रियों की एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, और पूर्व विधायक रवि जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूत विरोध करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। जिला संगठन मंत्रियों को निर्देश दिया गया कि वे मंडल और सेक्टर अध्यक्षों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और उन्हें सक्रिय रखने का प्रयास करें।
Advertisment
mp congress president mp congress news mp congress Minister Govind Singh Jitu Patwari Congress MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें