Advertisment

JioBook launched in India: Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता Laptop, कीमत जानकर कर हैरान हो जाएंगे

author-image
Bansal News
JioBook launched in India:  Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता Laptop, कीमत जानकर कर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली। भारतीय टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने आकर्षक ऑफर के लिए हमेशा ही जानी जाती है। अब कंपनी ने JioBook Laptop पर एक और धमाकेदार ऑफर निकाला है। JioBook पहले से ही सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर सेल पर मिल रहा है और दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में भी इसे रखा गया है। यदि आप भी इसे लेना का मन बना रहे है तो जानते है Reliance JioBook की कीमत और दमदार फीचर्स के बारे में -

Advertisment

इन लोगों के लिए है बेहतर विकल्प

JioBook की रिपोर्ट पहली बार 2021 की शुरुआत में सामने आई थी। जब कंपनी ने इसे लॉन्च नहीं किया था। अब कंपनी ने चुपचाप देश में लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि JioBook एक कम बजट वाला लैपटॉप है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो 20 हजार से कम में लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। लेकिन फ़िलहाल यह Laptop सामान्य लोगों को नहीं मिल सकता। अभी सिर्फ सरकारी अधिकारी ही लैपटॉप खरीद सकते हैं, हालांकि ऐसा माना जा सकता हैं कि आम लोगों के लिए भी यह जल्द ही उपलब्ध हो सकता है।

ये है इसके फीचर्स

इसकी मुख्य विशेषता है कि लैपटॉप में इनबिल्ट 4जी एलटीई सपोर्ट दिया है। स्क्रीन की बात करें तो 11.6 इंच का TN डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1366×768 है। laptop qualcomm snapdragon 665 चिपसेट द्वारा संचालित है जो एड्रेनो 610GPU के साथ लाता है। यह 2GB LPDDR4X रैम (विस्तार योग्य नहीं) के साथ आता है और लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें बोर्ड पर 32GB मेमोरी है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम को JioOS नाम से लिस्ट किया गया है। इसके साथ-साथ इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

रिलायंस जियो जियोबुक जियो बुक की कीमत जियो Technology News in Hindi Reliance Jio to launch 4G enabled laptop Reliance Jio JioBook launched in India jiobook jio offer jio laptop 15000 jio laptop jio book laptop jio book jio 4g laptop Jio Gadgets News in Hindi Gadgets Hindi News 4G low cost laptops in India 4G laptops in India 4G enabled low cost laptops
Advertisment
चैनल से जुड़ें