Advertisment

Jio Smartphone: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन लॉन्च होने जा रहा है जियो का सबसे सस्ता स्मार्टफोन! कंपनी ने जारी किया वीडियो

Jio Smartphone: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन लॉन्च होने जा रहा है जियो का सबसे सस्ता स्मार्टफोन! कंपनी ने जारी किया वीडियोJio Smartphone: The wait is over, Jio's cheapest smartphone is going to be launched on this day! Company released video

author-image
Bansal News
Jio Smartphone: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन लॉन्च होने जा रहा है जियो का सबसे सस्ता स्मार्टफोन! कंपनी ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना काल से ठप पड़ी अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अब बाजारों में रौनक लौटने लगी है। वहीं त्योहारों का सीजन चल रहा है और स्मार्टफोन (Smartphones) बनाने वाली टेक कंपनियां (Tech Companies) भी इन दिनों नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। इन्हीं सब के बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि जियो ने भी अपने सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन को दिवाली के दिन लॉन्च करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक दिवाली के दिन से इस फोन की बुकिंग होना शुरू हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी अपनी तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। बता दें कि जियो ने अपने सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन को 10 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन लॉन्च करने की घोषणा की थी लेकिन किसी कारण से यह लॉन्चिंग टल गई। वहीं जियो ने अब अपने इस फोन को दीपावली में लॉन्च करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन को मात्र 500 रुपए का डाउन (Down payment) पेमेंट कर बुक किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक जियो इस फोन को बाजार में धूम-धाम से उतारना चाहता है। इसको लेकर जियो ने करीब 5 बैंकों से करार किया है। वहीं जियो फोन में किसी तरह की कमी न हो इसलिए फोन की अच्छी तरह से टेस्टिंग कर रहा है।

Advertisment

कंपनी ने जारी किया वीडियो
फोन की लॉन्चिंग से पहले जियो ने यूजर्स के लिए एक वीडियो जारी किया है। इसमें कंपनी ने फोन से जुड़ी कई खूबी बताई है। कंपनी के मुताबिक यह फोन लाखों भारतीयों की जिन्दगी बदलने वाला है। जियो नेक्ट फोन अब तक का सबसे सस्ता फोन साबित होगा। यह फोन भारत में ही बनाया गया है। जिसमें गूगल एंड्रॉइड द्वारा बनाया गया ऑपरेटिंग सिस्टम है।

https://twitter.com/reliancejio/status/1452590062181384197

इतनी हो सकती है कीमत
इस फोन की कीमत को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 5 हजार रुपए के करीब हो सकती है। ऐसे में बैंकों की मदद से ग्राहकों को 90 प्रतिशत तक फाइनेंस सुविधा भी दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस फोन को 500रुपए की डाउनपेमेंट के साथ बुक किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इस फोन को लॉन्चिंग के बाद छह महीने में 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इस फोन की बुकिंग भी इसी हफ्ते शुरू हो जाएगी।

JIO PHONE NEXT की डिटेल्स
भारतीय टेलीकॉम में धूम मचाने के बाद अब जियो स्मार्टफोन्स (Jio Smartphones) के बाजार में भी ग्राहकों को लुभाने में जुट गई है। बीते जून के महीने में रिलायंस जियो ने जियो फोन नेक्स्ट (Jio Next 4G Smartphone) लॉन्चिंग की घोषणा की थी। कंपनी ने इस फोन को लेकर दावा किया था कि यह सबसे सस्ती कीमतों में लॉन्च किया जाएगा।
दिपाली के पहले भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए यह फोन उपलब्ध किया जाएगा। जियोफोन नेक्स्ट फोन एंड्रॉयड 11 गो एडिशन पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम 215 चिपसेट देखने को मिल सकता है। अब तक कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 5.5 इंट के डिस्प्ले के (Jio Next 4G Smartphone Features) साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन के दो वेरियंट मार्केट में उतारे जाएंगे।

Advertisment
Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi Reliance Jio Jio Jio Phone Jio Phone Next jio phone next details jio phone next launch jio phone next launch date MOTO EDGE 20 PRO REALME 8I/REALME 8S REDMI 10 PRIME SAMSUNG GALAXY A52S Upcoming phones upcoming phones in india upcoming phones in september 2021 jio phone next booking jio phone next booking online jio phone next features jio phone next flipkart jio phone next price and specifications jio phone next pricejio phone next booking jio phone next registration jio phone next specs jio market JioPhone Next JioPhone Next news JioPhone Next features JioPhone Next launch JioPhone Next price JioPhone Next smartphone cheapest phone jio cheapest phone 2021" JioPhone Next jio launghing in diwali Jio smartphone JioPhone jiophone 5g jiophone next 5g jiophone next advanced jiophone next battery jiophone next camera jiophone next gaming jiophone next mobile jiophone next os jiophone next price in india jiophone next review jiophone next sale jiophone next specifications jiophone next specs jiophone next unboxing reliance jiophone next book jio phone next jio 5g phone jio phone 3 jio phone next diwali sale jio phone next in rs 500 jio phone next online booking method jio phone next price jio phone next specifications jio phone next unboxing jio phone sale today jio phone smartphone next jiophone next buy upcoming phones in oct
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें