Advertisment

Jio Fifth Strongest Brand Globally : जियो दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड बना

Jio Fifth Strongest Brand Globally : जियो दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड बना

author-image
Bansal News
Jio Fifth Strongest Brand Globally : जियो दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड बना

Image Source: @reliancejio

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के चार साल पुराने दूरसंचार उद्यम रिलायंस जियो को दुनिया के पांचवे सबसे मजबूत ब्रांड का दर्जा मिला।

Advertisment

ब्रांड फाइनेंस द्वारा तैयार दुनिया भर में सबसे मजबूत ब्रांडों की सूची ‘ग्लोबल 500’ (Global 500) में शीर्ष स्थान वीचैट को मिला है।

ब्रांड फाइनेंस की सर्वाधिक मूल्यवान और मजबूत वैश्विक ब्रांड पर वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘2016 में स्थापित होने के बावजूद जियो (Reliance Jio) तेजी से भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार परिचालक बन गई है और यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क (Mobile Network) है, जिसके लगभग 40 करोड़ ग्राहक हैं।’’

जियो ने मुफ्त वॉयस कॉलिंग (Free Voice Calling) और मोबाइल फोन के लिए सस्ते डेटा की पेशकश की।

Advertisment

रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रांड की मजबूती का मूल्यांकन विपणन निवेश, हितधारकों की हिस्सेदारी और व्यावसायिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

इन मानदंडों के अनुसार चीनी मोबाइल ऐप वीचैट (Chinese Mobile App Wechat) ने फेरारी को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांड का खिताब हासिल किया। रूसी बैंक सेबर को इस सूची में तीसरा और कोका-कोला को चौथा स्थान मिला है।

वीचैट रिलायंस जियो मोबाइल ऐप वीचैट मुकेश अंबानी चीनी मोबाइल ऐप वीचैट ग्लोबल 500 Reliance Jio News Reliance Jio mukesh ambani Jio News Jio Mobile Network Jio Free Voice Calls Jio Free Call Global 500 Free Voice Calling Chinese Mobile App Wechat business news business Bansal News Live Tv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें