Advertisment

Jhulan Goswami Biopic : भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदाह एक्सप्रेस’ नेटफ्लिक्स पर होगी प्रसारित ,मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा नज़र आयेंगी

Jhulan Goswami Biopic : भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदाह एक्सप्रेस’ नेटफ्लिक्स पर होगी प्रसारित ,मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा नज़र आयेंगी Jhulan Goswami Biopic: Indian female cricketer Jhulan Goswami's biopic 'Chakdah Express' to air on Netflix, Anushka Sharma will be seen in the lead role

author-image
Bansal News
Jhulan Goswami Biopic : भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदाह एक्सप्रेस’ नेटफ्लिक्स पर होगी प्रसारित ,मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा नज़र आयेंगी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदाह एक्सप्रेस’ ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका अनुष्का शर्मा ने निभाई है। यह फिल्म विश्व क्रिकेट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ महिला तेज गेंदबाजों में से एक झूलन गोस्वामी के शानदार करियर पर आधारित है, जो महिला विरोधी राजनीति से उत्पन्न अनगिनत बाधाओं के बावजूद क्रिकेट खेलने के अपने एकमात्र सपने की ओर बढ़ती रहीं। अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा की ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ के बैनर तले बनी ‘चकदाह एक्सप्रेस’ का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। ‘ओवर द टॉप’ मंच की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में अनुष्का शर्मा ने कहा, ‘‘ यह वास्तव में एक खास फिल्म है, क्योंकि यह एक बड़े बलिदान की कहानी है।

Advertisment

महिला क्रिकेट को एक नया आकार मिला

‘चकदाह एक्सप्रेस’ पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया के कई सच सामने लाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया, तब महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था। इस फिल्म में कई घटनाक्रमों को दिखाया गया है, जिससे उनके जीवन और महिला क्रिकेट को एक नया आकार मिला।’’

महिलाएं क्रिकेट नहीं खेल सकतीं

वहीं, झूलन ने भी उनके करियर में उनके समक्ष पेश हुई चुनौतियों के बारे में भी बात की और बताया जब उन्होंने क्रिकेट खेलने का मन बनाया था तब प्रचलित धारणा यह थी कि ‘‘महिलाएं क्रिकेट नहीं खेल सकतीं।’’ पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चकदाह शहर से नाता रखने वाली झूलन गोस्वामी ने कहा, ‘‘ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कभी-कभी किसी पुरुष की उपलब्धियों को आपकी उपलब्धियों से बढ़कर माना जाए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर मैदान खाली हो। जब आप पिच पर गेंदबाजी करने आते हैं, तो आपको सिर्फ विरोधी टीम का खिलाड़ी बल्ला पकड़े नजर आता है और वे स्टंप, जिन्हें आपको निशाना बनाना है।’’

jhulan goswami parents jhulan goswami lifestyle jhulan goswami height jhulan goswami film 2020 jhulan goswami bowling jhulan goswami biopic. bollywood jhulan goswami biopic teaser jhulan goswami biopic movie jhulan goswami biopic anushka sharma jhulan goswami biopic jhulan goswami biography jhulan goswami jhuan goswami Biopic anushka sharma jhulan goswami biopic anushka sharma jhulan goswami anushka sharma in jhulan goswami biopic
Advertisment
चैनल से जुड़ें