Advertisment

Jharsuguda Assembly ByElection Result 2023: 15,751 मतों से आगे चल रहे BJP प्रत्याशी तंकाधर त्रिपाठी, जाने इसके बारे में

शनिवार को छठे दौर की मतगणना के बाद सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार दीपाली दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी तंकाधर त्रिपाठी से 15,751 मतों से आगे हैं।

author-image
Bansal News
Jharsuguda Assembly ByElection Result 2023: 15,751 मतों से आगे चल रहे BJP प्रत्याशी तंकाधर त्रिपाठी, जाने इसके बारे में

ओडिशा।  Jharsuguda Assembly ByElection Result 2023  झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में शनिवार को छठे दौर की मतगणना के बाद सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार दीपाली दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी तंकाधर त्रिपाठी से 15,751 मतों से आगे हैं।

Advertisment

जानिए निर्वाचन अधिकारी का बयान 

एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।निर्वाचन आयोग के अधिकारी के मुताबिक, बीजद उम्मीदवार को 35,609, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 19,858 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडेय 1948 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।कुल 2.21 लाख मतदाताओं में से 79.21 प्रतिशत ने 10 मई को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की 29 जनवरी को कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

जानिए ओडिशा में कितने है सदस्य

ओडिशा में 147-सदस्यीय विधानसभा में बीजद के 113 सदस्य हैं, विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के पास क्रमशः 22 और नौ सदस्य हैं। विधानसभा में एक सदस्य मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का है, जबकि एक निर्दलीय सदस्य भी है।

Advertisment

पढ़ें ये खबर भी- BY-Election Result 2023: आज इन विधानसभा के उपचुनाव का आएगा रिजल्ट, कड़ी सुरक्षा में जारी मतगणना

Odisha News Bigbreaking News Jharsuguda Assembly ByElection Result 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें