Advertisment

Jharkhand Palamu Case: दो समूहों के बीच हुई जमकर खूनी झड़प ! घटना में छह लोग घायल

झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए।

author-image
Bansal News
Jharkhand Palamu Case: दो समूहों के बीच हुई जमकर खूनी  झड़प ! घटना में छह लोग घायल

मेदिनीनगर। Jharkhand Palamu Case झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह झड़प पनकी बाजार में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।उन्होंने बताया कि झड़प के बाद पनकी कस्बे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

Advertisment

जानिए क्या बोले पुलिस अधीक्षक 

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज कुमार लाकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया।

[video width="490" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/02/WuiyztYw71z_fyRO.mp4"][/video]

दोनो समुदाय के कुछ लोगों को लिया हिरासत में 

आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपायुक्त ए डोडे, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Advertisment
palamu news today palamu news jharkhand palamu news palamu live news palamu latest news palamu jharkhand news palamu jharkhand palamu hindi news palamu news18 bihar jharkhand live news18 bihar jharkhand Jharkhand Top jharkhand police jharkhand news today jharkhand news live today jharkhand news live jharkhand news jharkhand bihar news live jharkhand bihar news bihar jharkhand news live bihar jharkhand news #jharkhand
Advertisment
चैनल से जुड़ें