Advertisment

Jharkhand News : खूबसूरत झारखंड में नक्सलियों ने भय का माहौल बनाने का काम किया : मुख्यमंत्री

Jharkhand News : खूबसूरत झारखंड में नक्सलियों ने भय का माहौल बनाने का काम किया : मुख्यमंत्री Jharkhand News: Naxalites created an atmosphere of fear in beautiful Jharkhand: Chief Minister SM

author-image
Bansal News
Jharkhand News : खूबसूरत झारखंड में नक्सलियों ने भय का माहौल बनाने का काम किया : मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि झारखंड जैसे खूबसूरत राज्य में नक्सलियों ने डर का माहौल बनाने का काम किया है, लेकिन झारखंड पुलिस और झारखंड जैगुआर के जवानों ने उग्रवाद उन्मूलन अभियान चलाकर राज्य में एक बार फिर बेहतर वातावरण सृजित करने में अहम भूमिका निभाई है। सोरेन ने रांची के टेंडरग्राम स्थित जैगुआर मुख्यालय परिसर में आयोजित झारखंड जैगुआर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

Advertisment

सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है

उन्होंने कहा, ‘राज्य में जहां एक तरफ आदिवासी एवं मूल निवासी प्राकृतिक सुंदरता के बीच जीवन व्यतीत कर रहे थे, वहीं नक्सलियों ने भोले-भाले लोगों को बरगलाकर एक नकारात्मक माहौल उनके बीच बनाने का कार्य किया, लेकिन झारखंड पुलिस और झारखंड जैगुआर के जवानों ने उग्रवाद उन्मूलन अभियान चलाकर राज्य में एक बार फिर बेहतर वातावरण सृजित करने में अहम भूमिका निभाई है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी सकारात्मक सोच के साथ आपसी समन्वय बनाकर आगे बढ़ना है और झारखंड को देश के समृद्ध और उन्नत राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि शांत वातावरण और आमजनों की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

today jharkhand news news jharkhand jharkhand today news Jharkhand Samachar jharkhand news today jharkhand news live today jharkhand news live jharkhand news jharkhand ka news Jharkhand Breaking News jharkhand bihar news live jharkhand aaj ka news daily news jharkhand bihar jharkhand news live bihar jharkhand news aaj ka jharkhand news #jharkhand
Advertisment
चैनल से जुड़ें