Advertisment

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, PM मोदी ने किए अंतिम दर्शन

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस jharkhand-former-cm-shibu-soren-passes-away in delhi-gangaram-hospital update-hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, PM मोदी ने किए अंतिम दर्शन

Shibu Soren Passes Away:  राजनीति जगत के एक दुखद खबर आ रही है। झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे।

Advertisment

पीएम मोदी ने किए अंतिम दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पक्ष-विपक्ष के सभी दिग्गज नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1952288978021019785

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे शिबू सोरेन

जानकारी के अनुसार झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बीते कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। एक महीने से ज्यादा टाइम से वे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में भर्ती चल रहे थे। जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था।

बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

[caption id="attachment_871277" align="alignnone" width="763"]Hemant Soren Tweet Hemant Soren Tweet[/caption]

Advertisment

पूर्व सीएम शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं...'

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन परिचय

शिबू सोरेन का जन्म हजारीबाग जिले के नेमरा में हुआ था। इन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नामक राजनीतिक पार्टी की स्थापना की। गौरतलब है उनके बेटे हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं।

publive-image

शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर

क्रम संख्यावर्षकार्यकाल
11980पहली बार
21989दूसरी बार
31991तीसरी बार
41996चौथी बार
52002पांचवीं बार
62004छठवीं बार
72009सातवीं बार
82014आठवीं बार
Advertisment

दो बार राज्यसभा सदस्य रहे

8 जुलाई 1998 से 18 जुलाई 2001

10 अप्रैल 2002 से 2 जुलाई 2002

अन्य महत्वपूर्ण पद और इस्तीफे

मई 2004 से मार्च 2005: यूपीए सरकार के कार्यकाल में कोयला और खान मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

जुलाई 2004: केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया।

जनवरी 2006 से नवंबर 2006 : दोबारा केंद्रीय कोयला मंत्री बने।

29 नवंबर 2006: केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पुनः इस्तीफा दिया।

यह भी पढ़ें: India Pak Match Protest: भारत-पाक का मैच रोकिए नहीं तो कर लूंगा आत्मदाह, MP में किसने दी पीएम मोदी- शाह को खुली चेतावनी?

Shibu Soren Passes Away
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें